UDISE+ Report: कोरोना के कारण प्री-प्राइमरी दाखिलों में कमी आई, उच्च प्राथमिक और उच्च माध्यमिक में वृद्धि
UDISE+ Report on School Education in India: वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 यानी कोरोना महामारी के प्रकोप के दुष्प्रभाव अब सामने आने लगे हैं। कोरोना काल के बाद देश भर में स्कूलों में प्री-प्राइमरी वर्गों के नामांकन में 11.5 लाख की गिरावट आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UDISE+ Report on School Education in India: वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 यानी कोरोना महामारी के प्रकोप के दुष्प्रभाव अब सामने आने लगे हैं। कोरोना काल के बाद देश भर में स्कूलों में प्री-प्राइमरी वर्गों के नामांकन में 11.5 लाख की गिरावट आई है। इसके उलट, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल शिक्षा के स्तर पर सकल नामांकन अनुपात में 2020-21 की तुलना में 2021-22 में वृद्धि देखी गई। हालांकि, प्री-प्राइमरी वर्गों में प्रवेश में गिरावट के कारण यह वृद्धि हुई है। यह दावा एक नई सरकारी रिपोर्ट में किया गया है।
UDISE+ Report: प्री-प्राइमरी वर्गों में नामांकन में 11.5 लाख की गिरावट
2021-22 के लिए भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफोर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (UDISE+) रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020-21 में 25.38 करोड़ की तुलना में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक के स्कूलों में नामांकित कुल छात्र 25.57 करोड़ थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020-21 की तुलना में 2021-22 में प्री-प्राइमरी से हायर सेकेंडरी में छात्रों के नामांकन में 7.85 लाख की वृद्धि हुई है। वहीं, स्कूलों के प्री-प्राइमरी वर्गों में नामांकन में 11.5 लाख की गिरावट आई है।
हालांकि, महामारी का प्रभाव सभी स्तरों पर है। यह विशेष रूप से युवा और कमजोर बच्चों के नामांकन में देखा गया है जैसे कि प्री-प्राइमरी कक्षाओं में कोविड-19 के कारण एडमिशन प्रक्रियाएं बाधित रहने को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
UDISE+ Report: छात्र-शिक्षक अनुपात में भी हुआ सुधार
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021-22 में, छात्र-शिक्षक अनुपात (पीटीआर) प्राथमिक के लिए 26, उच्च प्राथमिक के लिए 19, माध्यमिक के लिए 18 और उच्च माध्यमिक के लिए 27 था, जो 2018-19 के मुकाबले से सुधार दिखा रहा है। 2018-19 के दौरान प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक के लिए और उच्चतर माध्यमिक के लिए पीटीआर क्रमशः 28, 19, 21 और 30 था। इसमें कहा गया है कि 2021-22 में, 12.29 करोड़ से अधिक लड़कियों को प्राथमिक से उच्च माध्यमिक में नामांकित किया गया था, 2020-21 में नामांकन संख्या में 8.19 लाख की वृद्धि हुई।
कमेंट
कमेंट X