{"_id":"5effb02a730e5b2227391649","slug":"engineering-medical-colleges-new-session-may-start-from-november-and-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेजों में नवंबर और दिसंबर से शुरू हो सकता है नया सत्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेजों में नवंबर और दिसंबर से शुरू हो सकता है नया सत्र
Sat, 04 Jul 2020 03:54 AM IST
संजीव कुमार झा
सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 04 Jul 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट के बीच इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज का नया सत्र नवंबर में जबकि आईआईटी और एनआईटी में यह दिसंबर तक शुरू होने की संभावना है। इस देरी के कारण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए राज्यों के साथ चर्चा कर नया शेड्यूल तैयार करेगा। वहीं, आईआईटी और एआईसीटीई समेत राज्यों के विश्वविद्यालयों को भी नए सिरे से तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) एक से छह सितंबर तक जेईई मेन की परीक्षा आयोजित करेगी और नतीजे 10 या 11 सितंबर तक जारी होंगे। इसके बाद देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक प्रोग्राम में दाखिला और सीट अलॉटमेंट के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
सितंबर से अक्तूबर तक ऑनलाइन सीट अलॉटमेंट होगा। यदि कोई सीट खाली रहती है तो नवंबर में स्पॉट राउंड आयोजित होंगे। एनटीए 13 सितंबर को नीट आयोजित करेगा। नतीजा तैयार होने में 15 से 20 दिन या ज्यादा भी लग सकता है। अक्तूबर के पहले हफ्ते तक नीट का नतीजा जारी होगा। इसके बाद काउंसलिंग में एक महीने का वक्त लगेगा।
विज्ञापन
आईआईटी में 7 के बजाय 5 काउंसलिंग राउंड
वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आईआईटी दिल्ली बीटेक दाखिले के लिए 27 सितंबर को जेईई एडवांस्ड परीक्षा आयोजित करेगा। एक हफ्ते बाद नतीजा तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद आईआईटी और एनआईटी में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू होगी। दाखिला प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए इस बार आईआईटी में 7 के बजाय 5 राउंड की काउंसलिंग होगी।
कमेंट
कमेंट X