शिक्षा मंत्री ने 20 हजार से ज्यादा छात्र और अभिभावकों के साथ किया ट्विटर पर संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को 20 हजार से अधिक छात्रों और अभिभावकों के साथ ट्विटर पर संवाद किया। उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि हम छात्रों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होने देंगे। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन और बाद में कक्षाओं में पाठ्यक्रम पूरा करवाया जाएगा। चर्चा शुरू होने से पहले अभिभावकों ने मंत्री के सामने फीस को लेकर अपनी परेशानी रखी। अगले हफ्ते निशंक सिर्फ छात्रों से संवाद करेंगे। इसमें जेईई मेन, नीट और बोर्ड परीक्षा आदि को लेकर उनकी दिक्कतों का समाधान किया जाएगा।
ट्विटर पर एक बजे शुरू हुए संवाद के जरिए निशंक ने मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं आयोजित कराने के सवाल के जवाब में पोखरियाल ने कहा कि हालात सामान्य होने पर मुख्य विषयों के 29 पेपर्स की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
छात्रों की भविष्य की सुरक्षा का भरोसा दिया:
ऑनलाइन शिक्षा नीति को सुदृढ़ बनाने के लिए भारत पढ़े ऑनलाइन अभियान की शुरूआत की गई है। इसमें दस हजार से अधिक सुझाव मिले हैं। पटना के एक अभिभावक द्वारा एनसीईआरटी पुस्तकों की उपलब्धता के सवाल पर मंत्री ने कहा कि एनसीईआरटी ने लगभग सभी राज्यों में पुस्तकें भेज दी है।
ये भी पढ़ें - UP Board 2020: 10वीं-12वीं में एनसीसी लेने वाले छात्र पढ़ेंगे एक विषय काम
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X