फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Education Minister Ramesh Pokhriyal Nishank interacts with more than 20 thousand students and parents on Twitter

शिक्षा मंत्री ने 20 हजार से ज्यादा छात्र और अभिभावकों के साथ किया ट्विटर पर संवाद

Tue, 28 Apr 2020 08:17 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 28 Apr 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
Education Minister Ramesh Pokhriyal Nishank interacts with more than 20 thousand students and parents on Twitter

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को 20 हजार से अधिक छात्रों और अभिभावकों के साथ ट्विटर पर संवाद किया।  उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि हम छात्रों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होने देंगे। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन और बाद में कक्षाओं में पाठ्यक्रम पूरा करवाया जाएगा। चर्चा शुरू होने से पहले अभिभावकों ने मंत्री के सामने फीस को लेकर अपनी परेशानी रखी। अगले हफ्ते निशंक सिर्फ छात्रों से संवाद करेंगे। इसमें जेईई मेन, नीट और बोर्ड परीक्षा आदि को लेकर उनकी दिक्कतों का समाधान किया जाएगा।  

विज्ञापन


ट्विटर पर एक बजे शुरू हुए संवाद के जरिए निशंक ने मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं आयोजित कराने के सवाल के जवाब में पोखरियाल ने कहा कि हालात सामान्य होने पर मुख्य विषयों के 29 पेपर्स की परीक्षाएं कराई जाएंगी। 

विज्ञापन

छात्रों की भविष्य की सुरक्षा का भरोसा दिया: 

ऑनलाइन शिक्षा नीति को सुदृढ़ बनाने के लिए भारत पढ़े ऑनलाइन अभियान की शुरूआत की गई है। इसमें दस हजार से अधिक सुझाव मिले हैं। पटना के एक अभिभावक द्वारा एनसीईआरटी पुस्तकों की उपलब्धता के सवाल पर मंत्री ने कहा कि एनसीईआरटी ने लगभग सभी राज्यों में पुस्तकें भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP Board 2020: 10वीं-12वीं में एनसीसी लेने वाले छात्र पढ़ेंगे एक विषय काम

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed