फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Education Minister dharmendra pradhan said New Education Policy 2020 is a ‘mahayagya’ for national development

National Education Day: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर बोले शिक्षा मंत्री, NEP राष्ट्र विकास के लिए 'महायज्ञ'

Fri, 11 Nov 2022 11:44 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 11 Nov 2022 11:44 AM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर ट्वीट करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 (New Education Policy) राष्ट्रीय विकास के लिए एक 'महायज्ञ' है। 

विज्ञापन
Education Minister dharmendra pradhan said New Education Policy 2020 is a ‘mahayagya’ for national development
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day) के मौके पर ट्वीट करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 (New Education Policy) राष्ट्रीय विकास के लिए एक 'महायज्ञ' है। उन्होंने कहा कि देखें कि कैसे  एनईपी एक विकासित भारत के लिए एक मजबूत मंच तैयार कर रहा है। वैश्विक परिप्रेक्ष्य को आत्मसात करते हुए 'भारतीयता' में निहित, एनईपी 2020 कौशल, ज्ञान, रचनात्मकता और सरलता से सीखने के रास्ते के साथ 21 वीं सदी के कार्यबल को सशक्त बनाने की दिशा में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस एक बड़ी छलांग है। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भारत की समृद्ध भाषाई परंपराओं का जश्न मनाना, मातृभाषा में सीखने को बढ़ावा देना, अनुसंधान और नवाचार पर जोर देना, एनईपी 2020 भारत को एक ज्ञान महाशक्ति में बदलने का एक मार्ग है।
विज्ञापन

 

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुडे़ महत्वपूर्ण तथ्य
बता दें कि अंतिम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 में बनाई गई थी। जिसमें वर्ष 1992 में संशोधन किया गया था। वर्तमान नीति अंतरिक्ष वैज्ञानिक के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर आधारित है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के तहत वर्ष 2030 तक सकल नामांकन अनुपात (Gross Eurolment Ratio-GER) को 100% लाने का लक्ष्य रखा गया है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से शिक्षा क्षेत्र पर जीडीपी के 6% हिस्से के सार्वजनिक व्यय का लक्ष्य रखा गया है। नई शिक्षा नीति की घोषणा के साथ ही मानव संसाधन प्रबंधन मंत्रालय का नाम परिवर्तित कर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है। गौरतलब है कि नई शिक्षा नीति 2020 की घोषणा के साथ ही मानव संसाधन मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है। इस नीति द्वारा देश में स्कूल एवं उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधारों की अपेक्षा की गई है। इसके उद्देश्यों के तहत वर्ष 2030 तक स्कूली शिक्षा में 100% GER के साथ-साथ पूर्व-विद्यालय से माध्यमिक स्तर तक शिक्षा के सार्वभौमिकरण का लक्ष्य रखा गया है।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

देश मना रहा है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
आज हम पूरे देश में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मना रहे हैं।  हर साल 11 नवंबर को भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन शिक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने और प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और अभियान आयोजित किए जाते हैं। 11 सितंबर, 2008 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने हर साल 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। मौलाना आजाद को मरणोपरांत 1992 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed