फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Education: If confused between Higher education or job? Take help of these options, Read here

Education: उच्च शिक्षा या नौकरी? ऐसी दुविधा भरी स्थिति इन विकल्पों का लें सहारा, मिलेगी मदद

Thu, 24 Oct 2024 09:59 AM IST
शाहीन परवीन करिअर सलाहकार, सुनंदा राव
करिअर सलाहकार, सुनंदा राव Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 24 Oct 2024 09:59 AM IST
सार

Education: पढ़ाई जारी रखें या नौकरी करें। यह सवाल आज के अधिकतर युवा पीढ़ी का है। हालांकि ऐसी दुविधा भरी स्थिति में लक्ष्य, रुचि और करिअर को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए।

विज्ञापन
Education: If confused between Higher education or job? Take help of these options, Read here
उच्च शिक्षा या नौकरी? - फोटो : freepik

विस्तार

Education: आपमें से कई छात्र ऐसे होंगे, जिनके मन में यह प्रश्न जरूर आता होगा कि वर्तमान पढ़ाई के बाद उच्च शिक्षा की ओर रुख करें या फिर नौकरी करके पेशेवर जगत का हिस्सा बनें। यह एक ऐसा प्रश्न है, जिसका सामना लगभग हर छात्र को अपने जीवन में कभी न कभी करना ही पड़ता है। दोनों विकल्पों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं। जहां उच्च शिक्षा से ज्ञान और करिअर के बेहतर विकल्प मिलते हैं, वहीं नौकरी की जल्द शुरुआत करने से व्यावहारिक अनुभव और आर्थिक स्वतंत्रता मिलती है।

विज्ञापन


ऐसे में अगर आप भी ऐसी ही किसी स्थिति में हैं, तो आपको किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले विचार करना और खुद से कुछ सवाल पूछना जरूरी हो जाता है। सही विकल्प का चयन आपके व्यक्तिगत लक्ष्य, रुचियों और उस करिअर के आधार पर होना चाहिए, जिसे आप पाना चाहते हैं।

विज्ञापन

उच्च शिक्षा 
किसी विशिष्ट क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने से आपकी कॉरपोरेट जगत में मांग अधिक बढ़ जाती है। उच्च शिक्षा न सिर्फ भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कौशल को विकसित करती है, बल्कि उन्हें निखारने का काम भी करती है। साथ ही नौकरी की संभावनाएं भी बढ़ती हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आपको धन और समय, दोनों की आवश्यकता होती है। इसलिए आपको पूरी तरह से शोध करना चाहिए और अपने शिक्षकों, बड़ों या सीनियर्स से परामर्श भी करना चाहिए, ताकि आपको एक बेहतर सुझाव और मार्गदर्शन मिल सके। 

कुछ प्रोग्राम में प्रवेश के लिए सीटें सीमित होती हैं और आवेदकों की संख्या अपेक्षाकृत ज्यादा। हो सकता है इस वजह से आपको एक ऐसा विकल्प चुनना पड़ जाए, जो आपकी पसंद से मेल न खाता हो। ऐसे में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के कारणों को जाने बिना किसी कोर्स या संस्थान में दाखिला लेने का फैसला गलत साबित हो सकता है।

नौकरी का 
पढ़ाई के तुरंत बाद करिअर शुरू करने से वित्तीय स्थिरता तो मिलती ही है, आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलता है। कार्यस्थल में प्रवेश करने से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने में भी मदद मिलती है, जिसे पेशेवर जीवन में काफी महत्व दिया जाता है। हालांकि, उच्च डिग्री के बिना, आपको कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा के बगैर आपके पास कॅरिअर के अवसर सीमित हो सकते हैं।

विज्ञापन

पढ़ाई और नौकरी एक साथ 
वर्तमान में तमाम ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान हैं, जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कई ऑनलाइन और डिस्टेंस कोर्सेज की पेशकश करते हैं। इनमें शामिल होकर आप उच्च शिक्षा और नौकरी, दोनों को एक साथ जारी रख सकते हैं। हालांकि, दोनों के बीच संतुलन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। 

यह दृष्टिकोण एक साथ वित्तीय आत्मनिर्भता और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने में आपकी मदद करता है। शिक्षा और कार्य के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए आपको योजना, आत्म-चिंतन और अनुकूलन क्षमता की आवश्यकता होती है। अपने ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव के साथ जोड़कर आप एक मजबूत आधार तैयार कर सकते हैं, जो दीर्घकालिक कॅरिअर के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed