फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Education Budget 2020 : Anganwadi and police stations will be connected with Data centre park

शिक्षा बजट 2020 : आंगनबाड़ी-थाने डाटा सेंटर पार्क से जुड़ेंगे, क्वांटम तकनीक पर फोकस

Sun, 02 Feb 2020 05:37 AM IST
गौरव पाण्डेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 02 Feb 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
Education Budget 2020 : Anganwadi and police stations will be connected with Data centre park
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, देश में डाटा एनालिटिक्स, आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस (एआई) और मशीन लर्निग (एमएल) तथा बायोइनफॉर्मेटिक्स जैसी तकनीक तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में देशभर में डाटा सेंटर पार्क बनाने के लिए जल्द नीति बनाई जाएगी। डाटा सेंटर पार्क में सभी सार्वजनिक संस्थानों का डाटा होगा। जिसमें आंगनबाड़ी, पुलिस स्टेशन से लेकर बड़े-बड़े ऑफिस को डिजिटल से जोड़ा जाएगा। इस काम के लिए छह हजार करोड़ रुपये भारत नेट प्रोग्राम के तहत दिए जाएंगे।

विज्ञापन

क्वांटम तकनीक : दवाओं की खोज और शहरों का प्रबंधन होगा आसान

डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ रहे भारत में क्वांटम फिजिक्स जैसे विषय अहम भूमिका निभाते हैं। भारत तीसरा सबसे बड़ा व अग्रणी देश होगा जो बड़े स्तर पर इसका इस्तेमाल करेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स तथा आईटी मंत्रालय ने 27 संभावित क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान के लिए इस्राइल के साथ एक समझौता किया है, जिसमें क्वांटम कंप्यूटिंग शामिल है।

विज्ञापन


क्वांटम कंप्यूटिंग ऐसी तकनीक है, जिसकी मदद से बड़े आंकड़ों और सूचनाओं की बहुत कम वक्त में गणना की जा सकेगी। क्वांटम कंप्यूटर की मदद से कंप्यूटिंग से जुड़े टास्क बेहद कम वक्त में किए जा सकेंगे, जिनमें मौजूदा डिवाइसेज और टेक्नोलॉजी पूरा करने में कई साल लगा देंगे। इससे नई दवाओं की खोज से लेकर शहरों का प्रबंधन और परिवहन जैसे काम आसान हो जाएंगे। यह तकनीक सैकड़ों सुपर कंप्यूटरों को मात देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed