फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ED interrogated former West Bengal minister Paresh Adhikari in connection with a teacher recruitment scam

WB teacher recruitment scam: पूर्व मंत्री से ईडी ने की पूछताछ, शिक्षक भर्ती घोटाले का आरोप

Mon, 07 Nov 2022 02:39 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Mon, 07 Nov 2022 02:39 PM IST
सार

Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री परेश अधिकारी से शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में पूछताछ की।

विज्ञापन
ED interrogated former West Bengal minister Paresh Adhikari in connection with a teacher recruitment scam
Paresh Adhikari - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री परेश अधिकारी (Paresh Adhikari) से शिक्षक भर्ती घोटाले (teacher recruitment scam) के सिलसिले में पूछताछ की। एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि अधिकारी से पहले इसी मामले में सीबीआई ने पूछताछ की थी। वह पूछताछ का सामना करने के लिए सुबह यहां ईडी कार्यालय के सीजीओ परिसर पहुंचे।
विज्ञापन

 

बेटी को नौकरी दिलाने का आरोप
पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री पर कूचबिहार जिले के एक सरकारी स्कूल में अपनी बेटी अंकिता को शिक्षिका के रूप में नियुक्त करने के लिए अवैध तरीके अपनाने के आरोप लग रहे हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इस साल की शुरुआत में अंकिता को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था और उसे 2018 से एक शिक्षक के रूप में प्राप्त वेतन को वापस करने के लिए कहा था। अगस्त में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कैबिनेट फेरबदल के दौरान अधिकारी को अपने मंत्रालय से हटा दिया था। सीबीआई और ईडी दोनों वर्तमान में कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक आदेश पर पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग से जुड़े करोड़ों रुपये के भर्ती घोटाले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed