DUET 2022 Exam: एनटीए ने जारी किया दिल्ली विश्वविद्यालय का दाखिला कार्यक्रम, इस दिन होगी प्रवेश परीक्षा
DUET PG Exam 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने DUET 2022 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर परीक्षा नोटिस देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DUET 2022 Exam Dates Announced: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (DUET PG) 2022 कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in/DuetExam पर परीक्षा नोटिस देख सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 17 अक्तूबर, 2022 से शुरू होगी। एक नवंबर से पहली सूची के आधार पर दाखिले शुरू हो सकते हैं।
DUET 2022 Exam पहले ही पूरी हुई पंजीकरण प्रक्रिया
आधिकारिक शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर उपलब्ध है। बुधवार 21 सितंबर, 2022 को जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, डीयू पीजी प्रवेश परीक्षा 17 से 21 अक्तूबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहले ही DUET PG परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है। DUET 2022 के लिए पंजीकरण 30 जून, 2022 को संपन्न हुआ। DUET परीक्षा सिटी स्लिप और DUET एडमिट कार्ड NTA द्वारा नियत समय पर जारी किए जाएंगे।
DUET 2022 Exam एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की पर्ची जल्द
एजेंसी द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर तारीखों की घोषणा की जाएगी। एनटीए के पिछले रुझानों के आधार पर, डीयू पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। एक बार जब आधिकारिक वेबसाइट - nta.ac.in पर छात्रों के लिए एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की पर्ची जारी कर दी जाती है, तो उम्मीदवारों के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न पीजी कार्यक्रमों और विश्वविद्यालय में उपलब्ध पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, डीयूईटी आयोजित करेगा। दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा DUET 2022 के लिए उपस्थित होंगे।
कमेंट
कमेंट X