DU UG Admission 2022: डीयू स्नातक कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने का आज आखिरी दिन, जल्दी करें
DU UG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में स्नातक प्रवेश स्पेशल स्पॉट राउंड के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान का आज 25 दिसंबर, 2022 आखिरी दिन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU UG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में स्नातक प्रवेश स्पेशल स्पॉट राउंड के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान का आज 25 दिसंबर, 2022 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने स्पेशल स्पॉट राउंड में सीटें स्वीकार कर ली हैं, उन्हें आज यानी 25 दिसंबर शाम 4.59 बजे तक शुल्क का भुगतान करना होगा। छात्र प्रवेश शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, डीयू स्पेशल स्पॉट राउंड के दौरान सीट आवंटन अंतिम है और उम्मीदवारों को आवंटित सीटों को अपग्रेड करने या वापस लेने का कोई विकल्प नहीं दिया जाएगा। उनके लिए प्रवेश लेना अनिवार्य है। स्पॉट एडमिशन राउंड में आवंटित सीट को स्वीकार करने में विफल रहने पर विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार की पात्रता समाप्त हो जाएगी और वह काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा।
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अंतिम दौर में छात्रों को केवल लगभग 3,500 सीटें आवंटित की हैं और लगभग 6,000 सीटें अभी भी खाली हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि अब तक कुल 70,000 स्नातक सीटों में से लगभग 64,000 सीटें भर चुकी हैं। डीयू की प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है।
विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 31 दिसंबर को समाप्त होगी। हालिया आखिरी दौर की आवंटन सूची गुरुवार को घोषित की गई थी। उम्मीदवार शुक्रवार, 30 दिसंबर तक आवंटित सीट को स्वीकार कर सकते हैं।
DU Admission इस साल नहीं भरेंगी पूरी सीटें
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कॉलेजों में सभी 70,000 सीटें इस शैक्षणिक वर्ष में नहीं भरी जाएंगी। अंतिम प्रवेश दौर में, विश्वविद्यालय ने लगभग 3,500 सीट आवंटित की हैं। ऑफ कैंपस कॉलेजों में ज्यादातर सीटें खाली हैं। इनमें से ज्यादातर कॉलेज ऐसे भी हैं जो पहले सीटों को भरने के लिए संघर्ष करते रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या प्रवेश शुरू होने में देरी इसके पीछे का कारण है, अधिकारी ने कहा कि इस साल प्रवेश की वापसी कम रही है।
कमेंट
कमेंट X