Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   DU UG Admission 2025: Over 50% Seats to Be Frozen in First Round, Fewer Vacancies Expected in Top Colleges

DU UG Admission 2025: पहले राउंड में ही आधी से ज्यादा सीटें हो सकती हैं फ्रीज, टॉप कॉलेजों में अब कम बचेगी जगह

Tue, 22 Jul 2025 07:32 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 22 Jul 2025 07:32 AM IST
सार

DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के पहले राउंड में ही आधी से अधिक सीटें भरने की स्थिति बन गई है। अब तक 80,000 से अधिक छात्रों ने सीट स्वीकार कर ली है और 17,702 ने फीस जमा की है।

विज्ञापन
DU UG Admission 2025: Over 50% Seats to Be Frozen in First Round, Fewer Vacancies Expected in Top Colleges
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 79 स्नातक प्रोग्राम के पहले राउंड में ही आधी सीटें फ्रीज हो सकती हैं। कई नामी कॉलेजों में तो दूसरे राउंड में दाखिले के लिए कम ही सीटें बचेंगी। शनिवार को जारी पहले सीट आवंटन के तहत कुल 71, 624 सीटों के लिए 93,166 सीटें आवंटित की गई थी। सोमवार शाम पांच बजे तक छात्रों के पास सीट स्वीकार करने का मौका था। इन तीन दिनों में 80,015 छात्रों ने सीट को स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा मांग वाले कोर्स

31,008 छात्रों के दाखिले कॉलेजों ने मंजूर कर लिए जिसमें से 17,702 छात्रों ने अपनी आवंटित सीट से संतुष्ट होकर फीस का भुगतान कर दाखिला पक्का कर लिया है। कॉलेजों में बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम, राजनीति शास्त्र ऑनर्स, अंग्रेजी ऑनर्स, इतिहास ऑनर्स, बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन की सीटें ज्यादा स्वीकार की जा रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

रविवार तक कुल आवंटित सीटों पर 72,659 ने अपनी सीट को स्वीकार कर लिया था जबकि सोमवार शाम तक यह आंकड़ा 80 हजार को पार कर गया। इस तरह से पहले सीट आवंटन राउंड में ही बड़ी संख्या में सीट भरने की स्थिति बन रही है। ऐसे में नामी कॉलेजों में तो दूसरे राउंड मे कम ही सीटें बचने की संभावना है।

एडमिशन को लेकर डीयू का नया फॉर्मूला

पहले राउंड में कितनी सीटें भरी इसकी सही स्थिति का पता 24 जुलाई तक ही चल सकेगा। डीयू प्रशासन ने इस बार रिक्त सीटों की समस्या से बचने और शैक्षणिक सत्र को एक अगस्त से शुरू करने के लिए अलग फॉर्मूला अपनाया है। इसके लिए नॉर्थ कैंपस कॉलेजों को छोड़कर सांध्यकालीन कॉलेजों में 80-100 फीसदी और मिडल कॉलेजों (39 कॉलेजों) में 20 से 35 फीसदी तक की अतिरिक्त सीटें आवंटित की गई हैं।

टॉप कॉलेजों में दाखिले की होड़

एसआरसीसी, हिंदू, हंसराज, मिरांडा हाउस, सेंट स्टीफंस कॉलेज में ज्यादा दाखिले हो रहे हैं। इन कॉलेजों को छात्रों ने अपनी प्राथमिकताओं में पहली पसंद बनाया था। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि अभी छात्रों के पास इस राउंड की फीस भुगतान करने के लिए 23 जुलाई तक का समय है। छात्रों को अपनी सीट को अपग्रेड करने का अवसर भी मिलेगा। अगला राउंड शुरू होने से पहले खाली सीटों की जानकारी भी जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed