{"_id":"687da2bf3bac847b00073530","slug":"du-ug-admission-2025-72-659-students-accept-seats-in-first-round-colleges-approve-14-939-applications-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DU UG Admission 2025: 72,659 छात्रों ने पहली लिस्ट में स्वीकार की सीट; 14,939 आवेदनों को कॉलेजों ने दी मंजूरी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU UG Admission 2025: 72,659 छात्रों ने पहली लिस्ट में स्वीकार की सीट; 14,939 आवेदनों को कॉलेजों ने दी मंजूरी
Mon, 21 Jul 2025 07:46 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 21 Jul 2025 07:46 AM IST
सार
DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में स्नातक दाखिले की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब तक 72,659 छात्रों ने सीट स्वीकार की है। कॉलेजों ने 14,939 आवेदनों को सत्यापित कर मंजूरी दी है। दूसरी लिस्ट 28 जुलाई को आएगी।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU)
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
Delhi University Seat Acceptance: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में इस साल स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले की पहली सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद छात्रों का उत्साह देखने लायक रहा। अब तक 72,659 उम्मीदवारों ने अपनी आवंटित सीट स्वीकार कर ली है, जबकि कॉलेजों द्वारा 14,939 आवेदनों को सत्यापन के बाद मंजूरी भी दे दी गई है। यह आंकड़े 20 जुलाई रात 9:40 बजे तक के हैं, जब विश्वविद्यालय की पहली CSAS-UG आवंटन सूची शाम 5 बजे जारी की गई थी।
विज्ञापन
93,000 से अधिक सीट आवंटन, केवल 71,624 सीटें उपलब्ध
दिल्ली विश्वविद्यालय ने इस बार 71,624 सीटों के लिए कुल 93,166 सीट आवंटन किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हर साल की तरह इस बार भी छात्रों द्वारा सीट शफलिंग की जाती है, इसलिए जरूरत से अधिक सीटें आवंटित की गई हैं।" इन सीट आवंटनों में 69 कॉलेजों में 79 स्नातक प्रोग्राम शामिल हैं और सभी श्रेणियों को कवर किया गया है- जैसे सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, सिख अल्पसंख्यक, PwBD, कश्मीरी प्रवासी, सिंगल गर्ल चाइल्ड और अनाथ छात्र।
विज्ञापन
सिंगल गर्ल चाइल्ड व अनाथ छात्रों को भी मिला मौका
- सिंगल गर्ल चाइल्ड श्रेणी: 1,325 आवंटन
- अनाथ छात्र: 259 (127 लड़कियां और 132 लड़के)
Trending Videos
DU UG Admission 2025: प्रमुख तिथियां
- सीट एक्सेप्टेंस की आखिरी तारीख: 21 जुलाई शाम 4:59 बजे
- कॉलेज वेरिफिकेशन की डेडलाइन: 22 जुलाई
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 23 जुलाई
- दूसरी आवंटन सूची जारी होगी: 28 जुलाई, शाम 5 बजे
- सत्र की शुरुआत: 1 अगस्त 2025
पहले दो घंटे में ही 27,533 सीट एक्सेप्टेंस
पहली आवंटन सूची के जारी होते ही पहले दो घंटों में 27,533 छात्रों ने अपनी सीट स्वीकार कर ली थी, जो इस प्रक्रिया की पारदर्शिता और रफ्तार को दर्शाता है। हिंदुस्तानी म्यूजिक, कर्नाटिक म्यूजिक, परकशन, फिजिकल एजुकेशन और फाइन आर्ट्स जैसे परफॉर्मेंस-बेस्ड कोर्सेज के लिए तीसरे राउंड में सीट आवंटन किया जाएगा। संबंधित कॉलेजों की वेबसाइट्स पर ट्रायल शेड्यूल चेक करने की सलाह दी गई है।डीयू ने उम्मीदवारों की डैशबोर्ड पर न्यूनतम आवंटन अंक और रैंक दिखाना शुरू किया है, जिससे छात्रों को पूरी पारदर्शिता मिल रही है। ये जानकारी अब सभी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जा रही है।
कमेंट
कमेंट X