फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU UG Admission 2025: 68116 Students Secure Admission UG Courses; 7685 Secure Seats in Preferred Courses

DU UG Admission 2025: यूजी पाठ्यक्रमों में 68116 छात्रों को मिला दाखिला; 7685 को आवंटित हुई पसंद की सीट

Sat, 23 Aug 2025 08:41 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 08:41 AM IST
सार

DU UG Admission 2025: अभी तक 68116 छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला सुनिश्चित कर लिया है। विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश में अपग्रेड राउंड दो में दाखिला को लेकर प्रक्रिया जारी कर है। 
 

विज्ञापन
DU UG Admission 2025: 68116 Students Secure Admission UG Courses; 7685 Secure Seats in Preferred Courses
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रवेश में अपग्रेड राउंड दो में दाखिला को लेकर प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में नतीजे जारी कर दिए गए है। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस राउंड के लिए 17595 आवेदकों ने अपग्रेड के लिए आवेदन किया था। इसमें 7685 छात्रों को उनकी पसंद की नई सीट आवंटित कर दी गई है।

विज्ञापन


46257 छात्रों ने मौजूदा सीट को फ्रीज कर दिया है। वह अब किसी अपग्रेड विकल्प में शामिल नहीं हो सकेंगे। अभी तक स्नातक में 68116 छात्रों ने दाखिला सुनिश्चित कर लिया है। वहीं इस दाखिला राउंड में परफार्मेंस-आधारित और सुपरन्यूमेरेरी श्रेणी के तहत 2808 आवंटन किए गए हैं। छात्रों को 23 अगस्त रात 11:59 बजे तक सीट स्वीकार करनी है।

विज्ञापन

25 अगस्त को जारी होगी रिक्त सीटों की सूची

इस प्रक्रिया के बाद, विश्वविद्यालय 25 अगस्त को शाम 5 बजे रिक्त सीटों की सूची जारी करेगा। 24 अगस्त तक प्रवेश न पाने वाले छात्र 27 अगस्त तक 'स्पॉट राउंड' के लिए आवेदन कर सकेंगे । स्पॉट राउंड के लिए आवंटन 28 अगस्त को घोषित किया जाएगा।

जिन छात्रों को 24 अगस्त तक किसी भी कॉलेज में प्रवेश नहीं मिला है, वे 27 अगस्त तक स्पॉट राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्पॉट राउंड के अंतर्गत आवंटन 28 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed