DU UG Admission 2024: डीयू यूजी प्रवेश के दूसरे दौर के लिए खाली सीटों की सूची जारी, 6100 सीटों पर होगा प्रवेश
DU UG Admission 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजी पाठ्यक्रमों में दूसरे राउंड के प्रवेश के लिए खाली सीटों की सूची प्रकाशित कर दी है। यह सूची उम्मीदवारों को उनके डैशबोर्ड पर देखने के लिए मिल जाएगी। कुल 6100 खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विस्तार
DU UG Admission 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजी प्रवेश के पहले राउंड के खत्म होने के बाद दूसरे राउंड के लिए 6,100 खाली सीटों की सूची प्रकाशित कर दी है। रिक्त सीटों का ब्यौरा उम्मीदवारों के डैशबोर्ड पर दिखाया गया है। हले दौर में 65,843 उम्मीदवारों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में अपने एडमिशन को कंफर्म किया है। डीयू कॉलेजों में स्नातक सीटों की कुल संख्या लगभग 71,600 है।
91.98 प्रतिशत (65,843) सीटें पहले ही भर चुकी हैं, उम्मीदवारों को 22 से 23 अगस्त तक अपनी (कॉलेज और कोर्स) प्रेफरेंस को फिर से तय करने का अवसर दिया गया। विश्वविद्यालय का लक्ष्य 29 अगस्त से शैक्षणिक सत्र शुरू करना है। प
डीयू ने 71,600 निर्धारित सीट होने के बाद भी 97,387 सीटें आवंटित की थीं। डीयू का कहना है कि पहली काउंसलिंग के तहत कुल 83,678 छात्रों ने आवंटन स्वीकार किया गया था। रिकॉर्ड के अनुसार, कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के स्टेज-1 के लिए 2,45,287 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें 1,85,543 आवेदकों ने कोर्स कॉलेज कॉम्बिनेशन के लिए अपना प्रेफरेंस डालकर स्टेज 2 पूरा किया। विश्वविद्यालय को कुल 1,72,18,187 प्रेफरेंसेज प्राप्त हुए।
एनसीवेब में भी दाखिले शुरू
नॉन कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने गुरुवार को पहली कटऑफ जारी की। सबसे अधिक कटऑफ मिरांडा हाउस ने बीए-बीकॉम प्रोग्राम में 88 फीसद रखी। दाखिले आज से शुरू हो गए हैं।
एनसीवेब के दो स्नातक कार्यक्रम बीए और बीकॉम में दिल्ली विश्वविद्यालय के 26 कॉलेजों में लगभग 15,000 सीटों पर दाखिला होना है। बीए प्रोग्राम में सीटों की कुल संख्या 9230 और बीकॉम में 5980 हैं। डीयू ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी ने गलत जानकारी देकर दाखिला लिया तो वह रद्द कर दिया जाएगा। पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद ऐसा पाया जाता है, तो उसकी डिग्री रद्द कर दी जाएगी और उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X