{"_id":"66b35112c4522a34fc02874c","slug":"du-ug-admission-2024-deadline-for-filing-csas-phase-2-preferences-extended-till-august-9-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU UG admission 2024: सीएसएएस चरण 2 वरीयता दाखिल करने की 9 अगस्त तक बढ़ाई समय सीमा, आधिकारिक तौर पर दी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU UG admission 2024: सीएसएएस चरण 2 वरीयता दाखिल करने की 9 अगस्त तक बढ़ाई समय सीमा, आधिकारिक तौर पर दी जानकारी
Wed, 07 Aug 2024 04:19 PM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:19 PM IST
सार
DU UG admission 2024: विश्वविद्यालय 12 अगस्त को प्रदर्शन आधारित कार्यक्रमों और खेल सुपरन्यूमेरी कोटा के लिए ट्रायल आयोजित करेगा। वहीं चरण-2 के लिए वरीयता भरने की समय सीमा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University
- फोटो : University Of Delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU UG admission 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम 2024 चरण-2 के लिए वरीयता भरने की समय सीमा बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 9 अगस्त तक अपने कार्यक्रम और कॉलेज वरीयताएं जमा कर सकते हैं।
डीयू के द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। जिसमें बताया गया कि उम्मीदवारों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर ही उनकी आवंटन और प्रवेश का निर्धारण किया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उम्मीदवारों को सलाह दी कि अधिकतम वरीयताओं का चुनें, जिसमें उम्मीदवार प्रवेश लेने के लिए इच्छुक हों। वहीं दूसरे चरण की समय सीमा के बाद कार्यक्रमों और कॉलेजों को जोड़ने, घटाने, संपादित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि संगीत में कला स्नातक, ललित कला स्नातक और शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, पाठ्येतर गतिविधियों में विज्ञान स्नातक और खेल सुपरन्यूमरेरी कोटा सहित प्रदर्शन आधारित कार्यक्रमों के लिए परीक्षण 12 अगस्त से शुरू होंगे।
वहीं इन प्रदर्शन आधारित कार्यक्रमों और विभिन्न अतिरिक्त कोटा जैसे कि सीडब्लू, ईसीए, खेल, पीएमएसएसएस, सिक्किम नॉमिनी और दिल्ली विवि वार्ड कोटा के लिए आवंटन सीट आवंटन के तीसरे दौर का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
ईसीएम और खेल सुपरन्यूमरेरी कोटा पर वेबिनार
डीयू सीएसएएस प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहले आवेदन जमा करना, कार्यक्रम चयन करना और वरीयता चुनना उसके बाद सीट आवंटन और प्रवेश। ईसीए और खेल सुपरन्यूमरेरी कोटा के लिए परीक्षण और प्रवेश प्रक्रियाओं को समझने में उम्मीदवारों की सहायता के लिए प्रवेश शाखा ने 9 अगस्त को दोपहर 3 बजे एक वेबिनार भी आयोजित किया है।
बता दें कि वेबिनार दिल्ली विवि के आधिकारिक चैन पर भी लाइव स्ट्रीम होगा।

कमेंट
कमेंट X