DU UG Admission 2023: पहले दौर की सीट आवंटन के लिए फीस भुगतान का आखिरी दिन, जल्दी करें
DU UG Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय आज यानी 06 अगस्त 2023 को डीयू सीएसएएस पहले दौर की सीट आवंटन 2023 के लिए शुल्क भुगतान की विंडो बंद कर देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU UG Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से सीएसएएस पहले दौर की सीट आवंटन 2023 के लिए शुल्क भुगतान का आज यानी 06 अगस्त 2023 आखिरी दिन है। इसस पहले आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम को स्वीकार करने की अंतिम तिथि 04 अगस्त थी। इस बार कुल 76,540 छात्रों ने आवंटन स्वीकार किया, जिनमें से केवल 26,303 ने कॉमन सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) पोर्टल, admission.uod.ac.in के माध्यम से फीस का भुगतान किया।
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) कल यानी सोमवार 07 अगस्त को खाली सीटों की पहली सूची जारी करेगा। जिन छात्रों ने डीयू के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी भी संबद्ध कॉलेजों में जगह पाना चाह रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - du.ac.in पर रिक्त सीटों की सूची देख सकेंगे।
विश्वविद्यालय द्वारा सीट आवंटन की पहली सूची 01 अगस्त को जारी की गई थी। विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, इसके पहले दौर में, 2,02,416 योग्य उम्मीदवारों को कार्यक्रम और कॉलेज संयोजनों की उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर आवंटन के लिए विचार किया गया था। पहले सीएसएएस दौर में ही कुल 85,853 आवंटन किए गए हैं।
जो उम्मीदवार पहली सीट आवंटन सूची के बाद आवंटित पाठ्यक्रमों और कॉलेजों को स्वीकार कर रहे हैं, उनके पास आवंटित सीट के खिलाफ अपने भुगतान को अंतिम रूप देने के लिए आज (6 अगस्त) शाम 4:59 बजे तक का समय है। इसके बाद, डीयू सीएसएएस दूसरी आवंटन सूची 10 अगस्त को उपलब्ध कराई जाएगी, और उम्मीदवारों के पास अपने आवंटित कॉलेज को स्वीकार करने के लिए 13 अगस्त तक का समय होगा। दूसरी सूची के भुगतान को अंतिम रूप देने के लिए उन्हें 15 अगस्त तक का समय दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X