DU SOL Results: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किए एसओएल यूजी-पीजी के रिजल्ट, ऐसे देखें सम सेमेस्टर के परिणाम
दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU SOL) ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए सेमेस्टर IV के परिणाम जारी किए हैं।
विस्तार
Delhi University SOL Results 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU SOL) ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए सेमेस्टर IV के परिणाम जारी किए हैं। डीयू एसओएल (Delhi University SOL) की ओर से एमए संस्कृत, एमए इतिहास, एमए राजनीति विज्ञान और एम कॉम और, सेमेस्टर VI अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए – बीए प्रोग्राम, बी कॉम ऑनर्स, बी कॉम आदि पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाता है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- sol.du.ac.in पर देख सकते हैं। इन सेमेस्टर की कक्षाएं मई से जून 2022 के बीच आयोजित की गईं थीं।
Delhi University SOL Results 2022 कैसे देखें परिणाम?
-
चरण 1: डीयू एसओएल की आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाएं। -
चरण 2: होम पेज पर नीचे स्क्रॉल करें रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। -
चरण 3: एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को कोर्स पीजी परीक्षाओं के लिए सेमेस्टर IV या यूजी परीक्षाओं के लिए सेमेस्टर VI के परिणाम लिंक पर क्लिक करें। -
चरण 4: अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे कॉलेज का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा इमेज दर्ज करें। -
चरण 5: इसके बाद उम्मीदवार अपने परिणाम देखें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
Delhi University SOL Results चार लाख से अधिक छात्र हैं नामांकित
दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की स्थापना 1962 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंतर्गत हुई थी। स्कूल दूरस्थ शिक्षा मोड के माध्यम से शिक्षा प्रदान करता है। इसे पहले स्कूल ऑफ कॉरेस्पोंडेंस कोर्स एंड कंटीन्यूइंग एजुकेशन के नाम से जाना जाता था। यह लगभग 900 छात्रों के साथ शुरू हुआ और शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में नामांकन चार लाख से अधिक छात्रों को पार कर गया। परीक्षाएं दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाती हैं। डीयू एसओएल कला/ मानविकी और वाणिज्य में यूजी और पीजी डिग्री पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
कमेंट
कमेंट X