फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   DU SOL Begins UG and PG Admissions After Distance Education Board Approval

DU: एसओएल में यूजी और पीजी के दाखिले का बिगुल बजा, डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड से मंजूरी के बाद प्रक्रिया शुरू

Wed, 15 Jul 2026 11:47 AM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 15 Jul 2026 11:47 AM IST
सार

DU SOL Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद छात्र अब विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
DU SOL Begins UG and PG Admissions After Distance Education Board Approval
DU - फोटो : डीयू (फाइल)

विस्तार

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में स्नातक व स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले का इंतजार समाप्त हो गया है। एसओएल के डिपार्टमेंट ऑफ डिस्टेंस एंड कंटीन्यूइंग एजुकेशन (डीडीसीई) में सभी स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्रामों के लिए मंगलवार रात 11 बजे से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। ऑनलाइन आवेदन व दाखिला एसओएल की वेबसाइट sol.du.ac.in के माध्यम से लिया जा सकता है। अभी दाखिला लेने के लिए अंतिम तिथि तय नहीं की गई है।

विज्ञापन


अब तक डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड (डीईबी) से मंजूरी के इंतजार में दाखिले अटके हुए थे। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि हर बार डीईबी से पांच साल के लिए मंजूरी मिलती है, लेकिन इस बार केवल एक साल के लिए ही दी गई है। ऐसे में अब इसको लेकर अपील करेंगे।

विज्ञापन

जामिया में हॉस्टल सीट नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरु

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया के जामिया स्कूल्स हॉस्टल (बॉयज) में सीट नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में जामिया ने सूचना जारी की है। इसके अनुसार छात्र जामिया की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र 20 जुलाई तक प्रोवोस्ट कार्यालय में आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे, जबकि हॉस्टल फीस जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने छात्रों से समय रहते आवेदन और शुल्क जमा करने की अपील की है ताकि प्रवेश नवीनीकरण प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके। वहीं स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की जामिया इकाई ने गर्ल्स हॉस्टल में प्रवेश नवीनीकरण के लिए साक्षात्कार अनिवार्य किए जाने के प्रशासनिक फैसले का कड़ा विरोध किया है। संगठन का आरोप है कि प्रशासन ने इस नई व्यवस्था को लागू करने के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed