फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU SOL Admission Delhi University to be fix minimum eligibility criteria soon

DU Admissions: डीयू एसओएल में दाखिला होगा आसान, न्यूनतम योग्यता मानदंड में बदलाव संभव!

Mon, 10 Apr 2023 03:49 PM IST
देवेश शर्मा रश्मि शर्मा
रश्मि शर्मा Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 03:49 PM IST
सार

Delhi University SOL Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दाखिले के लिए न्यूनतम योग्यता में बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
DU SOL Admission Delhi University to be fix minimum eligibility criteria soon
Delhi University - फोटो : Social Media

विस्तार

Delhi University SOL Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दाखिले के लिए न्यूनतम योग्यता में बदलाव हो सकता है। दरअसल, प्रशासन दाखिले के लिए न्यूनतम योग्यता की समीक्षा कर रहा है। नए पाठ्यक्रम शुरू होने व नियमित कॉलेजों में दाखिले सीयूईटी से होने के कारण योग्यता में बदलाव पर विचार किया जा रहा है। एसओएल में कई कोर्सेज की न्यूनतम योग्यता 40-55 फीसदी तक है। 

विज्ञापन

कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो पायल मागो ने बताया कि इस बार दाखिले के लिए न्यूनतम योग्यता में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हम दाखिले के लिए सभी कोर्सेज की न्यूनतम योग्यता की समीक्षा कर रहे हैं। अब तक इस पर काफी चर्चा भी हो चुकी है लेकिन अंतिम फैसला नहीं हुआ है। अभी दाखिला प्रक्रिया शुरू होने में करीब दो माह का समय है, ऐसे में बदलाव होने से पहले ही इसकी जानकारी दी जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

DU SOL Admisson: तय होगी एसओएल कोर्सेज की न्यूनतम योग्यता

मालूम हो कि डीयू के नियमित कॉलेजों में बीते साल से सीयूईटी स्कोर के आधार पर दाखिले के लिए सीट का आवंटन किया जा रहा है। इस बार भी सीयूईटी से दाखिले होने हैं। जबकि एसओएल के कोर्सेज में दाखिले सीयूईटी से नहीं बल्कि न्यूनतम व अधिकतम योग्यता के माध्यम से होते हैं। एसओएल डीयू का अहम अंग है। ऐसे में सीयूईटी की अनिवार्यता का असर एसओएल पर भी पड़ेगा। लिहाजा एसओएल कोर्सेज की न्यूनतम योग्यता पर विचार किया जा रहा है। 

 

विज्ञापन

DU SOL Admisson: बीते साल कई नए कोर्स शुरू हुए

बीते साल तक एसओएल में बीए प्रोग्राम, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र, बीए ऑनर्स अंग्रेजी कोर्सेेज चलते थे। इन कोर्सेज के अनुसार न्यूनतम योग्यता 40 से 55 फीसदी तक है। वहीं बीते साल एसओएल में कुछ नए कोर्सेज भी शुरू किए गए जिनमें बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट एनेलाइजेज), बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस), और बैचलर ऑफ आट्र्स ऑनर्स अर्थशास्त्र, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस, व मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस कोर्सेज शुरू किए गए हैं। इन सबकी न्यूनतम योग्यता अलग-अलग है। वहीं इस साल से बीए ऑनर्स साइकोलॉजी को शुरू किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed