फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU SOL Admission: Delhi University Open School Admission Process to Begin Next Week, Apply Till September 30

DU SOL Admission 2025: डीयू के ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू, 30 सितंबर तक मिलेगा मौका

Sun, 08 Jun 2025 11:04 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 08 Jun 2025 11:04 AM IST
सार

DU SOL Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में 19 स्नातक प्रोग्राम में दाखिले की दौड़ अगले सप्ताह से शुरू होने जा रही है। यह एसओएल में दाखिले का दूसरा चरण शुरू होगा। इस प्रक्रिया के तहत 30 सितंबर तक छात्र दाखिला ले सकते हैं।

विज्ञापन
DU SOL Admission: Delhi University Open School Admission Process to Begin Next Week, Apply Till September 30
DU SOL Admission 2025 - फोटो : Delhi University Open School

विस्तार

DU SOL Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 19 स्नातक प्रोग्राम में दाखिले की दौड़ अगले सप्ताह से शुरू होने जा रही है। यह एसओएल में दाखिले का दूसरा चरण शुरू होगा। इस प्रक्रिया के तहत 30 सितंबर तक छात्र दाखिला ले सकते हैं। इससे पहले एक जून से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब तक बड़ी संख्या में पंजीकरण हो चुके हैं। दाखिले के साथ पंजीकरण प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।

विज्ञापन

कब से कब तक ले सकेंगे दाखिला?

डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया दस या 11 जून को शुरू की जाएगी जो 30 सितंबर तक चलेगी। इससे पहले एक जून से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। अभी पंजीकरण प्रक्रिया बंद नहीं किया जा रहा है। एसओएल में पहली बार पहले पंजीकरण करने की व्यवस्था को शुरू किया गया है। छात्र एसओएल में दाखिला लेकर नियमित कॉलेज में सीट आवंटन होने पर भी दाखिला ले सकते हैं। उन्हें अपना एसओएल वाला दाखिला रद्द करना होगा। उसके बाद उन्हें फीस का कुछ हिस्सा काटकर वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

कोर्स और पात्रता से जुड़ी जरूरी बातें

एसओएल छात्रों की सहूलियत के लिए उनकी फॉर्म भरवाने में भी मदद करेगा। इसमें बारहवीं के अंकों के आधार पर दाखिला होता है और कोर्स संबंधी योग्यता को भी देखा जाता है। यहां सीटों की संख्या असीमित होने के कारण हर साल एक लाख 30 हजार से अधिक छात्र दाखिला लेते हैं। पंजीकरण के समय छात्रों को इस बात का ध्यान रखना है कि उन्हें वही ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर देना है जो कि चालू हो। छात्र को इस नंबर व आईडी को पूरी प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सक्रिय रखना होगा। छात्र अपने किसी अन्य सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स के साथ एसओएल से पढ़ाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed