फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU SOL Admission 2021 Registration process starts for admission in Delhi University School of Open Learning, know how to apply here

DU SOL Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में एडमिशन के लिए पंजीयन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Fri, 22 Oct 2021 04:16 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 04:16 PM IST
सार

DU SOL Admission 2021: जो विद्यार्थी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में एडमिशन लेना चाहते हैं, वह 15 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए इस साल भी एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही रखी गई है। 

विज्ञापन
DU SOL Admission 2021 Registration process starts for admission in Delhi University School of Open Learning, know how to apply here
DU SOL Admission 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में स्नातक के पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया आज शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर शुरू की गई है। जो विद्यार्थी इसमें एडमिशन लेना चाहते हैं, वह 15 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए इस साल भी एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही रखी गई है। 

विज्ञापन


हर साल एडमिशन की यह प्रक्रिया जुलाई के अंतिम सप्ताह में होती थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के असर के कारण इसमें विलंब देखने को मिला है। लंबे समय से छात्र स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में एडमिशन के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। पिछले वर्ष भी करीब एक लाख छात्रों ने इसमें एडमिशन लिया था। 
विज्ञापन


नियमित और ओपन लर्निंग के पाठ्यक्रम एक ही होंगे
दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत नियमित और ओपन लर्निंग दोनों तरह की शिक्षा में एक ही पाठ्यक्रम पढ़ाए जाते हैं। छात्रों को अध्ययन सामाग्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से मुहैया कराई जाती है। हर मंगलवार को स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के शिक्षक छात्रों के साथ संवाद भी करते हैं। छात्रों को स्नातक में बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीए प्रोग्रम, बीए इंग्लिश ऑनर्स और बीए पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स के पाठ्यक्रमों में एडमिशन का मौका मिलेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने पंजीयन प्रक्रिया में छात्रों की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के लिए पंजीयन कैसे करें?

छात्र नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में अपना पंजीयन कर सकते हैं। 

1. दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाएं। 

2. New User or Registered User के लिंक पर क्लिक करें। 

3. अगले पेज पर मांगी गए जानकारी को भरें।  

4. DU UG SOL application form को सिलेक्ट करें। 

नए यूजर्स को अपना नाम, ई-मेल, मोबाइल नंबर और जेंडर की जानकारी देनी पड़ेगी, वहीं पंजीकृत यूजर्स को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। छात्रों को आवेदन फॉर्म को भरते समय ही फीस भी जमा करनी होगी। इसे नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से भरा जा सकता है। छात्र आवेदन के दौरान अपने जन्मतिथि के दस्तावेज, शैक्षणिक दस्तावेज, स्कैन पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं, 12वीं के अंकपत्र आदि साथ रखें। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अब तक स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed