फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Set to Begin PG Admissions Next Month; CSAS Portal Ready

DU Admission: सीएसएएस पोर्टल तैयार, अब सीयूईटी रिजल्ट का इंतजार; डीयू पीजी दाखिला अगले माह से

Sun, 13 Apr 2025 09:24 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 13 Apr 2025 09:24 AM IST
सार

DU Admission 2025: डीयू में पीजी प्रोग्राम्स में दाखिले की प्रक्रिया अगले माह से शुरू होने जा रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने सीएसएएस पोर्टल की तैयारी पूरी कर ली है। अब सभी की नजरें सीयूईटी-पीजी के परिणामों पर टिकी हैं, जिसके जारी होते ही एडमिशन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
DU Set to Begin PG Admissions Next Month; CSAS Portal Ready
Admission 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

DU Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 82 स्नातकोत्तर (PG) कोर्सेज की 13 हजार से अधिक सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया अगले माह शुरू हो सकती है। डीयू प्रशासन कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल के साथ तैयार है, बस सीयूईटी पीजी के रिजल्ट जारी होने का इंतजार है।

विज्ञापन


रिजल्ट के बिना दाखिला प्रक्रिया को शुरू नहीं किया जाएगा। वहीं, एनटीए की ओर से जारी होने वाले सीयूईटी पीजी के रिजल्ट को लेकर तिथि तय नहीं है। कहा जा रहा है कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह से अंतिम सप्ताह के बीच सीयूईटी पीजी की उत्तरकुंजी जारी हो सकती है।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय में बीते दो साल से पीजी प्रोग्राम में दाखिले सीयूईटी स्कोर के आधार पर ही हो रहे हैं। इस साल भी स्नातकोत्तर में दाखिला सीयूईटी स्कोर के आधार पर ही होगा। दाखिले के लिए छात्रों को डीयू दाखिला पोर्टल पर कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के लिए भी पंजीकरण करना होगा। इसे अगले माह तक शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने कहा कि पीजी दाखिले के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं, बस हमें रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। सीएसएएस पोर्टल को रिजल्ट जारी होने के बाद ही शुरू किया जाएगा। बिना रिजल्ट के प्रक्रिया को शुरू नहीं कर सकते हैं। रिजल्ट कब तक आने की उम्मीद है, इस पर उन्होंने कहा कि अभी हमें तिथि नहीं पता है। यह रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को ही जारी करना है। दाखिले का सिस्टम बीते साल जैसा ही रहेगा इसमें बदलाव नहीं किया गया है।

मालूम हो कि डीयू की ओर से पीजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए कोर्स व सीट की जानकारी के लिए इंर्फोमेशन बुलेटिन पहले ही जारी कर दिया गया था। अब डीयू से लेकर छात्रों को सीयूईटी के नतीजों का इंतजार है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी की परीक्षाएं 13 मार्च से एक अप्रैल तक संपन्न हुई हैं। जैसे ही रिजल्ट जारी किया जाएगा, वैसे ही सीएसएएस पोर्टल को प्रशासन शुरू कर देगा।

इसके साथ ही दाखिला प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी देने के लिए वेबिनार भी आयोजित किया जाएगा, जिससे कि छात्रों को सभी प्रकार की सूचना सही से मिल सके।

एनसीवेब में सीयूईटी स्कोर के आधार पर दाखिला

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीवेब) के सभी स्नात्तकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी पीजी) में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। छात्राओं को सीएसएएस के लिए भी आवेदन करना होगा। वहीं एसओएल में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में प्रवेश एक जून से शुरू होंगे, लेकिन सीयूईटी पीजी स्कोर जरूरी नहीं है। एसओएल में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। कोई भी छात्र दाखिले के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed