{"_id":"5b2ff0244f1c1bf66e8b9e82","slug":"du-second-cut-off-list-release-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीयू की दूसरी कटऑफ लिस्ट हुई जारी, दाखिले के भरपूर मौके ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
डीयू की दूसरी कटऑफ लिस्ट हुई जारी, दाखिले के भरपूर मौके
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
du admission 2018
दिल्ली विश्वविद्यालय में जारी दूसरी कटऑफ लिस्ट हैरान करने वाली है। दरअसल, विभिन्न कोर्सों में औसतन 0.25 से 5 फीसदी तक की गिरावट देखने मिली है। पहली कटऑफ लिस्ट के बाद कुछ कॉलेजों में ह्यूमेनिटीज कोर्स में दाखिले बंद हो गये हैं। कुछ को छोड़ दें तो नॉर्थ कैंपस के नामी कॉलेजों से लेकर साउथ व आउट ऑफ कैंपस में भी दाखिले के भरपूर मौके हैं। कॉमर्स में अब भी कई जगहों पर चांस है।
विज्ञापन
दूसरी लिस्ट में भी कॉलेजों ने कटऑफ व्यवहारिक रखा है। जिसकी वजह से दाखिले का मौका बरकरार है। ह्यूमेनिटीज की तरह ही साइंस कोर्स में भी दाखिले कुछ जगह बंद हो चुके हैं। हिंदू कॉलेज में साइंस के आठ में सात कोर्स में दाखिले बंद हैं। सिर्फ बीएससी ऑनर्स बॉटनी में 95 फीसदी तक दाखिला मिल सकता है। लेडी श्रीराम ने पहली लिस्ट में सभी कॉलेजों में सर्वाधिक बीए प्रोग्राम की कटऑफ 98.75 फीसदी निकाली थी। जबकि दूसरी कटऑफ में 1 फीसदी की कमी कर 97.75 फीसदी निकाली है।
विज्ञापन
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने पहली कट ऑफ में ईको ऑनर्स में 98.50 फीसदी की कट ऑफ निकाली थी। दूसरी कटऑफ में 0.25 फीसदी की कटौती कर कटऑफ 98.25 फीसदी रखी है। इसी तरह से बीकॉम ऑनर्स में कटऑफ 97.37 फीसदी रखा है। शिवाजी कॉलेज ने बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ को 98 फीसदी रखा था। दूसरी कट ऑफ में इस कोर्स के लिए 0.25 फीसदी की कमी की है।
विज्ञापन
Trending Videos
शिफ्टिंग से मिलेगा मौका
du admission
- फोटो : विवेक निगम
एक तरफ जहां कुछ कॉलेज आर्ट के कुछ कोर्स ( हिंदी, इतिहास, फिलासफी, राजनीति शास्त्र, बीए, भूगोल) में दाखिले बंद हो चुके हैं। वहीं, कुछ जगहों पर दाखिले का मौका बरकरार है। सामान्य सीटों पर भी दाखिले के विकल्प बचे हैं। आरक्षित वर्ग के लिए भी भरपूर मौका है। राहत की बात यह है शिफ्टिंग शुरू होने से भी तीसरी कटऑफ में छात्रों के पास दाखिले के विकल्प होंगे। साइंस की बात की जाए तो कुछ एक कोर्सेज में अब भी दाखिले की गुंजाइश बनी हुई है।
कॉलेजों की स्थिति
du admission 2018
किरोड़ीमल कॉलेज में बीएससी लाइफ साइंस में 93.66 फीसदी, फिजिक्स में 96.33, केमिस्ट्री में 95.66, बॉटनी में 93.33, जूलॉजी में 96, सांख्यिकी में 96, व मैथमेटिक्स में 96 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। वहीं, बीए प्रोग्राम की कटऑफ में 1.25 फीसदी की कमी की गई है। लिहाजा अब 94.75 फीसदी पर, अंग्रेजी ऑनर्स में 96, हिंदी ऑनर्स 88, भूगोल ऑनर्स 96, राजनीति शास्त्र 96, इतिहास 95.25, बीकॉम ऑनर्स 97, ईको ऑनर्स 97.25 में दाखिला लिया जा सकता है। हंसराज कॉलेज की बात करें तो बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र में 96.50, बीए ऑनर्स अंग्रेजी में 95, बीए ऑनर्स हिंदी में 80, बीए ऑनर्स संस्कृत में 50, बीकॉम में 95, व बीकॉम ऑनर्स 96 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।
कमेंट
कमेंट X