{"_id":"6a0e8924ab8bb9e4b009743e","slug":"du-removes-mandatory-viva-video-submission-for-fourth-year-students-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU UG Program: डीयू के चौथे वर्ष के स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, वाइवा वीडियो जमा करने की बाध्यता खत्म","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU UG Program: डीयू के चौथे वर्ष के स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, वाइवा वीडियो जमा करने की बाध्यता खत्म
Thu, 21 May 2026 09:57 AM IST
Shahin Praveen
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Thu, 21 May 2026 09:57 AM IST
सार
DU Undergraduate Program: दिल्ली विश्वविद्यालय ने चौथे वर्ष के स्नातक छात्रों को बड़ी राहत देते हुए वाइवा का वीडियो जमा करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। यह फैसला शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा, जिससे छात्रों को प्रक्रिया में आसानी मिलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University
- फोटो : University Of Delhi
विस्तार
DU: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत चौथे वर्ष के स्नातक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत प्रदान की है। डीयू ने चौथे वर्ष (आठवें सेमेस्टर) में अकादमिक ट्रैक के लिए वाइवा के 30 मिनट का वीडियो जमा करने की अनिवार्यता को हटा दिया है।
विज्ञापन
डीयू ने आठवें सेमेस्टर के लिए पहले 30 मिनट के वीडियो को जमा कराना जरूरी किया था। डीयू अधिकारी के अनुसार जिन विद्यार्थियों ने चार वर्षीय स्नातक प्रोग्राम में वर्ष 2022 में दाखिला लिया था, वह अब चौथे वर्ष के तहत आठवें सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
चूंकि वीडियो की बाध्यता उनके लिए पहली बार थी। ऐसे में उन्हें राहत देने के लिए यह फैसला सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद लिया है। अधिकारी के अनुसार यह राहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत आठवें सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को दी गई है। इससे पहले सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को भी इसी प्रकार की छूट प्रदान की गई थी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को वाइवा आयोजित करने के लिए अतिरिक्त समय भी दिया है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X