फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Recruitment 2022 for 100+ posts of assistant professor at colrec.du.ac.in sarkari naukri

DU Recruitment 2022: डीयू के इस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, 57700 तक मिलेगा वेतन

Wed, 07 Sep 2022 10:02 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 07 Sep 2022 10:02 AM IST
सार

DU Recruitment 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए जारी की गई रिक्त पदों की कुल संख्या 119 निर्धारित की है। यह भर्ती कॉलेज के विभिन्न विभागों के लिए है।

विज्ञापन
DU Recruitment 2022 for 100+ posts of assistant professor at colrec.du.ac.in sarkari naukri
Sarkari Naukri - फोटो : Social Media

विस्तार

DU Recruitment 2022: अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त दयाल सिंह कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में शुरू हो चुके हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट colrec.du.ac.in पर  जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की प्रक्रिया...

विज्ञापन

इतने पदों पर है भर्ती
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए जारी की गई रिक्त पदों की कुल संख्या 119 निर्धारित की है। यह भर्ती कॉलेज के विभिन्न विभागों के लिए है। पदों के अनुसार भर्ती का विवरण नीचे दिया गया है-: 

विज्ञापन
विज्ञापन

विषय   पदों की संख्या

  • बंगाली- 1
  • वनस्पति विज्ञान- 5
  • रसायन विज्ञान- 2
  • वाणिज्य- 23
  • कॉम. विज्ञान- 8
  • अर्थशास्त्र- 11
  • ईवीएस- 2
  • भूगोल- 4
  • हिंदी- 1
  • गणित- 17
  • दर्शन- 4
  • भौतिकी- 18
  • पोल. विज्ञान- 4
  • संस्कृत- 4
  • जूलॉजी- 4
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और वेतन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के पास में नेट/PHD या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 10 के तहत प्रतिमाह 57,700 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

इस तारीख तक कर लें आवेदन
दयाल सिंह कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 03 सितंबर, 2022 से शुरू हो चुकी है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 17 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें। 

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर, होम पेज पर, उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • आवेदन भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • उम्मीदवारों को फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed