फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Records Best-Ever Performance, Vice-Chancellor Applauds Top College Rankings

NIRF Ranking: स्नातक शिक्षा में डीयू का जलवा, शिक्षण प्रणाली ने बनाया नया कीर्तिमान; कुलपति ने साझा किए अनुभव

Fri, 05 Sep 2025 08:57 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 05 Sep 2025 08:57 AM IST
सार

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है, जहां कॉलेजों की टॉप रैंकिंग ने इसकी बेजोड़ शिक्षण प्रणाली और स्नातक शिक्षा की गुणवत्ता को उजागर किया।

विज्ञापन
DU Records Best-Ever Performance, Vice-Chancellor Applauds Top College Rankings
DU - फोटो : डीयू (फाइल)

विस्तार

College Rankings: देशभर के कॉलेजों में दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में बेस्ट कॉलेज श्रेणी में कॉलेजों का दबदबा डीयू की मजबूत शिक्षण प्रणाली को दर्शाता है। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि डीयू ने इस रैंकिंग में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय श्रेणी में डीयू छठे से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं शोध संस्थान श्रेणी में आईआईटी और अन्य शोध संस्थान के बाद 14वें से 12वें स्थान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


डीयू ने समग्र श्रेणी में भी अपना 15वां स्थान बरकरार रखा है। कुलपति ने कहा कि कॉलेजों का टॉप श्रेणी में आना स्नातक शिक्षा में डीयू की बेजोड़ शिक्षण प्रणाली को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह हमारे संकाय, छात्रों, कर्मचारियों, पूर्व छात्रों और हितधारकों के समर्पण और सामूहिक प्रयास को दर्शाता है और हमें शिक्षण अनुसंधान और समाज सेवा में और भी अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि इस मान्यता के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और सामुदायिक जुड़ाव में उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। कुलपति ने कहा कि यह शिक्षकों, विद्यार्थियों, प्रिंसिपल, कर्मचारियों और डीयू से जुड़े सभी लोगों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। कुलपति ने उम्मीद जताई कि अगले वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय व इससे जुड़े सभी कॉलेज और भी अच्छे परिणाम देते हुए सभी श्रेणियों में रिकॉर्ड कायम करेंगे।

आगे भी नंबर कायम रखेंगे: हिंदू कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि लगातार दूसरे साल नंबर वन पर आना एक बड़ी उपलब्धि है। इस तरह की रैंकिंग हमारे प्रयासों को संतुष्टि देती है। हम एक्सीलेंस इन एजुकेशन पर काम कर रहे हैं, इसी का नतीजा है कि हम इस मुकाम पर है।  हमें उम्मीद है कि अगले साल भी हम अपने प्रयासों से नंबर वन के ताज को बरकरार रखेंगे।

मिरांडा हाउस कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. बिजयालक्ष्मी नंदा ने कहा कि हम लगातार सात साल तक पहले पायदान पर रहे हैं। बीते साल नंबर वन कॉलेज का ताज हिंदू कॉलेज को मिला।

इस साल भी हिंदू कॉलेज पहले नंबर कायम है। कॉलेज में नियुक्तियां कर हम फिर से नंबर होने का प्रयास करेंगे। वैसे भी लगातार एक रैंक पर बने रहना किसी चुनौती से कम नहीं होता। दूसरे स्थान पर आना भी कम बड़ी उपलब्धि नहीं है। टॉप 10 में हमारा ही कॉलेज है जो कि महिला कॉलेज है।  

विज्ञापन

दिनेश खट्टर बोले- नौवें से चौथे पायदान पर आना काफी स्पेशल

एनआईआरएफ रैंकिंग में किरोड़ीमल कॉलेज ने इस बार लंबी छंलाग लगाई है। बीते साल की रैंकिंग में कॉलेज नौवीं पायदान पर था, जबकि इस बार चौथी पायदान पर पहुंच गया है। कॉलेज प्रिंसिपल दिनेश खट्टर ने कहा कि यह क्षण हमारे लिए काफी स्पेशल है।

हमने इस बार रिसर्च पर काफी प्रयास किए। इसी का नतीजा रैंकिंग में दिखाई दे रहा है। कॉलेज के फंड से काफी रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू किए, उन्हें सम्मानित भी किया। जिनके प्रोजेक्ट पेटेंट हुए उन्हें भी सम्मानित किया। यह केवल कॉलेज ही नहीं, बल्कि शिक्षक, कर्मचारी, छात्र, सभी के लिए बड़ी उपलब्धि है। अगले साल के लिए हमारा प्रयास है कि हम इस रैंकिंग में और सुधार करें।

अत्यंत गौरव की बात

जेएनयू के सभी हितधारकों के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है। जेएनयू लगातार चार वर्षों से सर्वश्रेष्ठ बहु-विषयक सार्वजनिक विश्वविद्यालय चुना गया है जहां उत्कृष्टता, समता और उद्यमशीलता, नवाचार के साथ सत्यनिष्ठा और समावेशिता विद्यमान है। इसके लिए जेएनयू संकाय सदस्यों, छात्रों और कर्मचारियों को बधाई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी धन्यवाद।

प्रो. शांतिश्री डी. पंडित, कुलगुरु, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

सम्मान की बात

यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है कि जामिया ने देश के शीर्ष पांच संस्थानों में अपना स्थान बरकरार रखा।  एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में समग्र श्रेणी में 13वां स्थान प्राप्त किया। एसडीजी संस्थानों के बीच बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उम्मीद है कि हम इंजीनियरिंग, प्रबंधन और दंत चिकित्सा के विषयों में अपनी स्थिति और बेहतर कर सकते हैं।

प्रो. मजहर आसिफ, कुलपति जामिया मिल्लिया इस्लामिया
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed