DU Ph.D Admission 2023: डीयू पीएचडी प्रवेश के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, ऐसे करें चेक
DU Ph.D Admission 2023 Phase 2 Schedule: डीयू में पीएचडी प्रवेश 2023 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दाखिले के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU Ph.D Admission 2023 Phase 2 Schedule Out: दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू पीएचडी प्रवेश 2023 के लिए दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। पीएचडी दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 05 दिसंबर को शुरू हुई थी, जो 20 दिसंबर, 2023 तकचलेगी। जो उम्मीदवार पीएचडी राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डीयू की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वे सभी लोग जिन्होंने पहले चरण में आवेदन नहीं किया था, वे अब दूसरे चरण के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। जिन उम्मीदवारों ने एम.फिल और पीएच.डी. उत्तीर्ण की है। प्रवेश परीक्षा 2023-24 के दूसरे चरण के लिए आवेदन जमा करने के लिए पात्र हैं। जो उम्मीदवार पहले ही चरण एक में पंजीकरण करा चुके हैं और अपने विवरण अपडेट करना चाहते हैं, वे दूसरे चरण में ऐसा कर सकते हैं।
डीयू की तरप से जारी कार्यक्रम के अनुसार, विभागों/केंद्रों द्वारा इंटरव्यू 22 दिसंबर से 22 जनवरी, 2024 तक आयोजित किए जाएंगे। डीआरसी और बीआरएस की सिफारिश 29 जनवरी, 2024 तक की जाएगी और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2024 तक है।
DU Ph.D Admission 2023 आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 300 रुपये है, जबकि अन्य सभी श्रेणियों (अनारक्षित, ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस आदि) के लिए प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है।
कमेंट
कमेंट X