फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU PG First Admission list 2022 Out for MA, MSc courses, Know How to check on du.ac.in

DU Admission: डीयू पीजी दाखिलों के लिए पहली प्रवेश सूची जारी, तीन दिसंबर से पहले स्वीकारनी होगी आवंटित सीट

Wed, 30 Nov 2022 06:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 30 Nov 2022 06:01 PM IST
सार

DU PG First Admission list 2022 Out: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने विभिन्न एमए और एम.एससी पाठ्यक्रमों के लिए डीयू पीजी पहली प्रवेश सूची 2022 जारी कर दी है।

विज्ञापन
DU PG First Admission list 2022 Out for MA, MSc courses, Know How to check on du.ac.in
DU PG Admission 2022 - फोटो : social media

विस्तार

DU PG First Admission list 2022 Out: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने विभिन्न एमए और एम.एससी पाठ्यक्रमों के लिए डीयू पीजी पहली प्रवेश सूची 2022 जारी कर दी है। उम्मीदवार जो डीयूईटी पीजी 2022 परीक्षा के साथ-साथ डीयू मेरिट आधारित प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले थे, वे अब अपनी प्रवेश सूची डीयू की आधिकारिक वेबसाइट - du.ac.in और entry.uod.ac.in पर देख सकते हैं। अब तक, डीयू पीजी पहली प्रवेश सूची एमए फ्रेंच, एमए भूगोल, एमए जर्मन, एमए हिस्पैनिक, एमए इटालियन, एमए लाइफ लॉन्ग लर्निंग एंड एक्सटेंशन और एमए भाषा विज्ञान में दाखिलों के लिए जारी की गई है।

विज्ञापन

DU Admission: डीयू पीजी अगली प्रवेश सूची जल्द होगी जारी

जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, उनके पास अब एक दिसंबर, 2022 सुबह 10 बजे से तीन दिसंबर, 2022 शाम पांच बजे तक अपनी सीट स्वीकार करने और अपना प्रवेश सुरक्षित करने का समय होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि डीयू अभी भी डीयू पीजी अगली प्रवेश सूची जारी करने की प्रक्रिया में है। शेष पाठ्यक्रमों जैसे एमए, एमएससी, पत्रकारिता में परास्नातक, एम कॉम, एमसीए आदि की सूची बाद में जारी होने की उम्मीद है। नवीनतम अपडेट के लिए डीयू की आधिकारिक वेबसाइट - du.ac.in और entry.uod.ac.in पर विजिट करते रहें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

DU PG First Admission list 2022 कैसे चेक करें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - du.ac.in और entry.uod.ac.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर, पीजी प्रवेश के लिए टैब पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एक नया पेज खुलेगा, प्रवेश सूची के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने पाठ्यक्रम का चयन करें और उसके आगे दिए गए पीडीएफ को खोलें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपना नाम और रोल नंबर खोजें और भविष्य के संदर्भों के लिए इसे डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed