{"_id":"638c4981f772347035484fbb","slug":"du-pg-admission-2022-round-1-revised-schedule-last-date-to-apply-admission-on-du-ac-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU PG Admission: डीयू स्नातकोत्तर प्रवेश की पहली सूची के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्दी करें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU PG Admission: डीयू स्नातकोत्तर प्रवेश की पहली सूची के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्दी करें
Sun, 04 Dec 2022 12:47 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 04 Dec 2022 12:47 PM IST
सार
DU PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नाकोत्तर प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी की जा चुकी है। पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।
विज्ञापन
DU seat allocation
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
DU PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नाकोत्तर प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी की जा चुकी है। पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पीजी एंट्रेंस / मेरिट बेस्ड एडमिशन 2022-23 की पहली सूची के खिलाफ अपने आवेदन जमा नहीं किए हैं, वे du.ac.in पर रात 11.59 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने शनिवार तीन दिसंबर, 2022 को प्रवेश का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रवेश 2022 (DU PG admission 2022) के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। डीयू ने इसके पहले शेड्यूल जारी किया था। DU PG प्रवेश 2022 शेड्यूल के अनुसार, पहली प्रवेश सूची आधिकारिक वेबसाइट - du.ac.in और entry.uod.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
डीयू के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, छात्र चार दिसंबर तक प्रवेश के लिए अपने आवेदन जमा कर सकते हैं और विभाग / कॉलेज उनके आवेदनों का सत्यापन करेंगे। इसके बाद पांच दिसंबर तक प्रवेश को मंजूरी देंगे। छात्रों को अपना आवेदन शुल्क छह दिसंबर तक जमा कर सकते हैं। हालांकि कुछ सूचियों का शेड्यूल नहीं बदलेगा। इससे पहले पहली सूची के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि तीन दिसंबर थी।
विज्ञापन
डीयू पीजी के लिए दूसरी प्रवेश सूची सात दिसंबर को जारी की जाएगी। जबकि तीसरी प्रवेश सूची 12 दिसंबर को जारी की जाएगी। डीयू में पीजी प्रवेश सूची के लिए आवेदन जमा करने के लिए छात्रों को सबसे पहले डीयू के प्रवेश पोर्टल पर जाना चाहिए। पीजी एडमिशन टैब के तहत लॉग इन करने के लिए अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें और सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई अपलोड करें। प्रवेश पोर्टल से लॉग आउट करने से पहले, उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना चाहिए और पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X