फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU PG Admission 2021 admission process started in delhi university in various pg courses against second merit list, know how how to apply here

DU PG Admission 2021: स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दूसरी मेरिट सूची के तहत प्रवेश शुरू, उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन 

Sun, 28 Nov 2021 05:07 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 28 Nov 2021 05:07 PM IST
सार

DU PG Admission 2021: उम्मीदवार अपने प्रवेश को कंफर्म कराने के लिए आवेदन शुल्क 1 दिसंबर 2021 को दोपहर 1 बजे तक जमा कर पाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस मेरिट सूची के माध्यम से प्रवेश लेना चाहते हैं, वह जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दें।

विज्ञापन
DU PG Admission 2021 admission process started in delhi university in various pg courses against second merit list, know how how to apply here
DU PG Admission 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अपने अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजो में स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची को आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर  जारी किया गया है। इस मेरिट सूची के माध्यम से आज रविवार को सुबह 10 बजे से ही स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पंजीकरण की यह प्रक्रिया 29 दिसंबर 2021 को रात 11.59 बजे तक चलेगी। 

विज्ञापन


1 दिसंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे
विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेज स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश को 29 नवंबर 2021 से लेकर 30 नवंबर 2021 तक कंफर्म करेंगे। उम्मीदवार अपने प्रवेश को कंफर्म कराने के लिए आवेदन शुल्क 1 दिसंबर 2021 को दोपहर 1 बजे तक जमा कर पाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस मेरिट सूची के माध्यम से प्रवेश लेना चाहते हैं, वह जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दें। मेरिट सूची का निर्धारण छात्रों को प्रवेश परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर किया गया है। 
विज्ञापन


इस बार केवल 3 मेरिट सूची जारी की जाएगी
इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 17 नवंबर को स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार इस बार विश्वविद्यालय द्वारा केवल 3 मेरिट सूची  जारी की जा रही है। जबकि पिछले साल 8 मेरिट सूची जारी की गई थी। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा को पास किया है, वह ही इस दाखिले की प्रक्रिया में भाग लेने के योग्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3 दिसंबर को जारी होगी तीसरी सूची
विश्वविद्यालय की ओर से तीसरी और आखिरी मेरिट सूची 3 दिसंबर 2021 को जारी का जाएगी। कॉलेजों के द्वारा 4 दिसंबर 2021 को सुबह 10 बजे से लेकर 6 दिसंबर 2021 को शाम पांच बजे तक दाखिले की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। छात्रों को 7 दिसंबर तक अपना प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा सीट अलॉटमेंट की सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 


1 दिसंबर 2021 से शुरू होंगी कक्षाएं 
अनुमान के मुताबिक इस बार 1.8 लाख छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों प्रवेश लेने के लिए आवेदन किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों के अंतर्गत कक्षाओं का संचालन 1 दिसंबर 2021 से शुरू किया जाएगा। अकादमिक कैलेंडर के अनुसार स्नातकोत्तर के पहले सत्र की परीक्षा 30 मार्च 2022, वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा का 16 अप्रैल 2022 से आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed