{"_id":"5fb4be7f3a9ecb435e22ee2a","slug":"du-pg-admission-2020-begins-from-today-check-details-on-du-ac-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU PG Admission 2020: दाखिले की दौड़ आज से, पढ़ें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU PG Admission 2020: दाखिले की दौड़ आज से, पढ़ें पूरा शेड्यूल
Wed, 18 Nov 2020 12:38 PM IST
शुभांगी गुप्ता
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
DU PG Admission 2020
DU Admission 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में आज से परास्नातक (पीजी) कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार इस साल डीयू के विभिन्न पीजी कोर्सेस में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभी 74 में से सिर्फ 52 कोर्सेज में ही दाखिले शुरू किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि यदि एक उम्मीदवार का अंतिम वर्ष का रिजल्ट अभी नहीं आया है, तो उन्हें पीजी कोर्सेस में प्रोविजनल एडमिशन दिया जाएगा। ऐसा एंट्रेंस बेस्ड कोर्सेस के साथ ही होगा क्योंकि मेरिट के लिए अंकों का होना जरूरी है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए डीयू की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर नजर बनाएं रखें।
विज्ञापन
डीयू पीजी एडमिशन 2020, मेरिट बेस्ड एडमिशन केवल उन्हीं प्रोग्राम्स में होंगे जिनमें कैंडिडेट के क्वालीफाइंग एग्जाम का रिजल्ट आ गया है। अन्यथा दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर ही उम्मीदवारों को एडमिशन मिलेगा। ध्यान दें कि मेरिट आधारित प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 16 नवंबर, 2020 तक पोर्टल पर अपने मार्क्स अपडेट करने होंगे।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण तिथियां -
पहली मेरिट लिस्ट के अंतर्गत एडमिशन की तारीख – 18 नवंबर से 20 नवंबर, 2020
पहली मेरिट लिस्ट के अंतर्गत पेमेंट करने की अंतिम तारीख – 23 नवंबर, 2020
दूसरी मेरिट लिस्ट के अंतर्गत एडमिशन की तारीख – 25 से 27 नवंबर, 2020
दूसरी मेरिट लिस्ट के अंतर्गत पेमेंट करने की अंतिम तारीख – 30 नवंबर, 2020
तीसरी मेरिट लिस्ट के अंतर्गत एडमिशन की तारीख – 02 दिसंबर से 04 दिसंबर, 2020
तीसरी मेरिट लिस्ट के अंतर्गत पेमेंट करने की अंतिम तारीख – 07 दिसंबर, 2020
एडमिशन से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
ये भी पढें : Sarkari Naukri 2020 LIVE: इन सरकारी विभागों में हो रही हैं बंपर भर्तियां, ऐसे जल्द करें आवेदन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X