{"_id":"60bd56af8ebc3ebb272b31f0","slug":"du-open-book-exam-from-today-copy-will-not-be-accepted-on-both-email-and-portal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू ओपन बुक परीक्षा आज से : ईमेल और पोर्टल दोनों पर स्वीकार नहीं होगी कॉपी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
डीयू ओपन बुक परीक्षा आज से : ईमेल और पोर्टल दोनों पर स्वीकार नहीं होगी कॉपी
Mon, 07 Jun 2021 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Jun 2021 04:43 AM IST
सार
- दो पालियों में होगी परीक्षा, पोर्टल पर जमा कराना होगी प्राथमिकता
- डीयू ने पोर्टल पर उत्तर पुस्तिका को जमा करने में देरी होने पर एक घंटा अतिरिक्त देने की भी सुविधा प्रदान की है
विज्ञापन
Delhi University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नियमित कॉलेज और एसओएल में आज से स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम की ओपन बुक परीक्षा (ओबीई) शुरू हो रही है। इसका आयोजन दो पालियों में निर्धारित किय गया है। पहली पाली सुबह नौ बजे व दूसरी पाली दोपहर तीन बजे की है। डीयू ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की ओर से ईमेल और पोर्टल दोनों पर सबमिशन करने पर स्वीकार नहीं किया जाएगा, बल्कि किसी एक पर ही सबमिशन करना होगा।
विज्ञापन
डीयू ने दिव्यांग छात्रों को हितों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए समर्पित विशेष ईमेल आईडी पर भी स्क्रिप्ट जमा करने की सुविधा प्रदान की है। डीयू ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को ओबीई पोर्टल पर ही उत्तर पुस्तिका को जमा करना है। यदि पोर्टल पर पुस्तिका को जमा करने में बार-बार परेशानी आ रही है और कोई विकल्प नहीं है तब छात्र ईमेल आईडी का विकल्प अपना सकते हैं। हालांकि, डीयू ने पोर्टल पर उत्तर पुस्तिका को जमा करने में देरी होने पर एक घंटा अतिरिक्त देने की भी सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन
दिव्यांग छात्रों को जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, डीयू ने उन्हें उत्तर पुस्तिका को पोर्टल पर ही अपलोड करने का प्रयास करने के लिए कहा है। यदि ऐसा करने में वे सक्षम नहीं हो पाते हैं तो दिव्यांग छात्र उनके लिए प्रदान की गई समर्पित ईमेल आईडी पर उत्तर पुस्तिका को भेज सकते हैं। डीयू ने स्पष्ट किया है कि दिव्यांग छात्रों को नोडल अधिकारी को स्क्रिप्ट जमा नहीं करनी है। वहीं, कोई अन्य छात्र भी दिव्यांग छात्रों की ईमेल आईडी पर स्क्रिप्ट जमा नहीं करेगा।
विज्ञापन
पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के लिए डीयू ने स्पष्ट किया है कि वे किसी प्रकार की परेशानी होने पर अपने विभागाध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं। डीयू के परीक्षा डीन के मुताबिक, ओबीई पोर्टल पर उत्तर पुस्तिका को अपलोड करने के असफल मामले में छात्रों को ईमेल पर विषय पंक्ति में पेपर कोड और रोल नंबर लिखना अनिवार्य है।
डीयू के मुताबिक, निर्धारित समय से अधिक देरी होने पर ईमेल सबमिशन केवल आपातकालीन स्थितियों में ही होना चाहिए और केवल कॉलेज की अधिसूचित ओबीई ईमेल आईडी जमा की जानी चाहिए। वहीं, दिसंबर और मार्च ओपन एग्जामिनेशन परीक्षा के तरह इस बार भी उत्तर पुस्तिकाओं के परिणाम देरी से जारी हो सकते हैं। इसका कारण सत्यापन प्रक्रिया में विलंब बताया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही डीयू ने ओबीई परीक्षा को लेकर अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत छात्रों के पास उत्तर लिखने के लिए तीन घंटे, प्रश्न पत्र डाउनलोड करने और स्क्रिप्ट को अपलोड करने के लिए एक घंटा और देरी से जमा करने के लिए एक घंटा अतिरिक्त उपलब्ध रहेगा। हालांकि, इसके लिए छात्रों को देरी के कारण के प्रमाण के रूप में स्क्रीनशॉट भी अपलोड करने होंगे।
दिव्यांग छात्र को लेखक की मिली मंजूरी
डीयू ने ओबीई परीक्षा में एक दिव्यांग छात्र की मांग पर उसे लेखक के लिए मंजूरी दे दी है। छात्र ने लिखने में असमर्थता जताते हुए डीयू से लेखक की मंजूरी मांगी थी। छात्र का कहना था कि दृष्टिबाधित होने की वजह से वह ओबीई परीक्षा को करने में असमर्थ है। वहीं, डीयू के एक अधिकारी के मुताबिक, इस बार अधिकतर छात्रों ने ऑनलाइन मॉड से ही परीक्षा देने के विकल्प को चुना है।
कमेंट
कमेंट X