{"_id":"5f055206f916cf569a0f4025","slug":"du-obe-open-book-exam-2020-date-extended-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू ने उच्च न्यायालय को दी जानकारी, 10 जुलाई को होने वाली ओपन बुक परीक्षा हुई स्थगित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
डीयू ने उच्च न्यायालय को दी जानकारी, 10 जुलाई को होने वाली ओपन बुक परीक्षा हुई स्थगित
Wed, 08 Jul 2020 02:22 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 08 Jul 2020 02:22 PM IST
सार
- केंद्रीय मंत्री ने यूजीसी और दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन को दिए निर्देश।
- डीयू ओपन बुक एग्जाम 15 अगस्त के बाद होंगे आयोजित।
- डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in है।
विज्ञापन
दिल्ली विवि परीक्षा
- फोटो : PTI
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय ने ओपन बुक एग्जाम (OBE- Open Book Exam) की अंतिम वर्ष की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। ये जानकारी दिल्ली विश्वविद्यालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय को दी है। विश्वविद्यालय ने कहा कि उसने स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है। बता दें, परीक्षा 10 जुलाई को होने वाली थी।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला-
मंगलवार शाम को मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में मंत्रालय, यूजीसी समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में ये फैसला लिया गया कि अब दिल्ली विश्वविद्यालय में ओपन बुक एग्जाम 15 अगस्त के बाद होंगे। ये निर्णय यूजीसी की संशोधित गाइडलाइन आने के कारण लिया गया है। इससे पहले परीक्षाएं 10 जुलाई से शुरू होने वाली थीं। डीयू प्रशासन को परीक्षा एक महीना आगे स्थगित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों से पता चला कि डीयू ओपन बुक एग्जाम को लेकर छात्र काफी परेशान थे इसलिए केंद्रीय मंत्री ने यूजीसी और दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन से विस्तार से रिपोर्ट ली। रिपोर्ट की गणना करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने यूजीसी और दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन को 15 अगस्त के बाद परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। इसके अलावा छात्रों को एक अतिरिक्त घंटा प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को अपलोड करने के लिए दिया जाएगा। डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
डीयू ओबीई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X