{"_id":"5b46d5454f1c1b0e278b5fbd","slug":"du-ncweb-third-cutoff-release-girl-students-still-have-the-opportunity-of-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीवेब की तीसरी कटऑफ जारी, छात्राओं के पास अब भी दाखिले का अवसर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एनसीवेब की तीसरी कटऑफ जारी, छात्राओं के पास अब भी दाखिले का अवसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कोलिजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने सत्र 2018 के दाखिलों के लिए तीसरी कटऑफ जारी कर दी है। इस कटऑफ में छात्राओं के पास अब भी लगभग सात हजार सीटों पर दाखिले का अवसर है, क्योंकि कुल 12 हजार सीटों में से लगभग पांच हजार सीटें ही भरी हैं। इस श्रेणी की कटऑफ की खास बात यह है कि बीए व बीकॉम प्रोग्राम में 24 सेंटरों पर एसटी श्रेणी के विद्यार्थियों का दाखिला महज 33 फीसदी पर हो जाएगा। दरअसल इस श्रेणी के विद्यार्थियों के नहीं आने के कारण बीए की कटऑफ में सात फीसदी व बीकॉम में तीस फीसदी की गिरावट की गई है। हंसराज कॉलेज व मिरांडा हाउस कॉलेज में इस श्रेणी के लिए यह गिरावट 10 फीसदी की है।
विज्ञापन
एनसीवेब की तीसरी कटऑफ में 2 से 8 फीसदी तक की गिरावट हुई है। अब इस कटऑफ के आधार पर 12 जुलाई, 13 जुलाई व 14 जुलाई को दाखिले लिए जा सकेंगे। बीए प्रोग्राम में भारती कॉलेज, लक्ष्मीबाई कॉलेज, एसपीएम कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज, हंसराज कॉलेज व मिरांडा हाउस में दाखिले बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
तीसरी कटऑफ में बीए की सबसे अधिक 72 फीसदी कटऑफ जानकी देवी, माता सुंदरी कॉलेज में गई है। सामान्य के लिए सभी सेंटरों पर बीए प्रोग्राम की न्यूनतम कटऑफ की बात की जाए, तो वह भगिनी निवेदिता सेंटर पर 58 फीसदी है, जबकि बीकॉम प्रोग्राम के लिए भगिनी निवेदिता में कटऑफ 60 फीसदी रही है।
विज्ञापन
जिस तरह से तीसरी कटऑफ में कटौती हुई है, उससे चौथी कटऑफ में भी छात्राओं के दाखिले के अवसर बरकरार रहने की संभावना है। एससी श्रेणी के लिए बीए में जानकी देवी, कालिंदी कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, लक्ष्मीबाई कॉलेज, एसपीएम कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज, हंसराज व मिरांडा हाउस में दाखिले बंद हो गए हैं।
कमेंट
कमेंट X