{"_id":"68980822b6e427c0ae01fcb8","slug":"du-ncweb-special-cut-off-on-august-18-for-students-who-missed-admission-in-earlier-lists-details-here-2025-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DU NCWEB: डीयू एनसीवेब में अब तक दाखिला नहीं ले सकी छात्राओं को मिलेगा मौका, 18 अगस्त को जारी होगी स्पेशल कटऑफ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU NCWEB: डीयू एनसीवेब में अब तक दाखिला नहीं ले सकी छात्राओं को मिलेगा मौका, 18 अगस्त को जारी होगी स्पेशल कटऑफ
Sun, 10 Aug 2025 08:17 AM IST
शिवम गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 10 Aug 2025 08:17 AM IST
सार
DU NCWEB Admission 2025: डीयू के नॉन-कॉलेजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड में अब तक दाखिला नहीं ले सकीं छात्राओं के लिए एक और मौका सामने आया है। 18 अगस्त को स्पेशल कटऑफ जारी की जाएगी, जिसके आधार पर वे छात्राएं दाखिला ले सकेंगी जिन्हें पहले की तीन कटऑफ में मौका नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University
- फोटो : University Of Delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi University NCWEB Special Cut-Off: दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले की रेस जारी है। जहां नियमित कॉलेजों में दाखिले के चांस सीमित हो गए हैं, वहीं अभी नॉन कॉलिजिऐट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में छात्राओं के लिए दाखिले की संभावना बनी हुई है। शनिवार को एनसीवेब में दूसरी कट ऑफ के दाखिले फीस भुगतान करने के साथ समाप्त हो गए।
अब सोमवार को तीसरी कट ऑफ जारी होगी। इसके बाद स्पेशल कट ऑफ निकाली जाएगी। इसमें उन्हीं छात्राओं को दाखिले का अवसर मिल सकेगा जिनको तीन कट ऑफ में दाखिला नहीं मिला है। एनसीवेब में दो स्नातक प्रोग्राम बीए व बीकॉम प्रोग्राम की कुल 15,200 सीटों में से दूसरी कट ऑफ तक आठ हजार से अधिक सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन
अब सोमवार को तीसरी कट ऑफ जारी होगी। इसके बाद स्पेशल कट ऑफ निकाली जाएगी। इसमें उन्हीं छात्राओं को दाखिले का अवसर मिल सकेगा जिनको तीन कट ऑफ में दाखिला नहीं मिला है। एनसीवेब में दो स्नातक प्रोग्राम बीए व बीकॉम प्रोग्राम की कुल 15,200 सीटों में से दूसरी कट ऑफ तक आठ हजार से अधिक सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन
तीसरी कट ऑफ 11 अगस्त को होगी जारी
इस तरह से अब भी छात्राओं के दाखिले की संभावना बनी हुई है। अब एनसीवेब की तीसरी कट ऑफ 11 अगस्त को जारी होगी। पहली दो कट ऑफ में छात्राओं को दाखिले के लिए तीन दिन मिले थे। वहीं, तीसरी कट ऑफ में दो दिन (12 व 13 अगस्त) ही मिलेंगे। इस कट ऑफ के आधार पर छात्राएं 15 अगस्त शाम पांच बजे तक फीस का भुगतान कर सकेंगी। इस कट ऑफ के बाद एनसीवेब प्रशासन खाली सीटों की समीक्षा करेगा। तब 18 अगस्त को स्पेशल कट ऑफ जारी की जाएगी। जिसके आधार पर 23 अगस्त तक दाखिला लेकर फीस का भुगतान किया जा सकेगा।चौथी कट ऑफ भी जारी की जाएगी। इसके बाद सीट की उपलब्धता के आधार पांचवीं कट ऑफ एक सितंबर को जारी होगी। इसके बाद भी सीटें शेष रहने पर एनसीवेब पहली से पांचवीं कट ऑफ में दाखिला नहीं पाई छात्राओं के लिए एक स्पेशल ड्राइव आठ सितंबर को जारी करेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने सभी तैयारी कर ली है।
कमेंट
कमेंट X