फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   du ncweb admissions 2021 online application starts today on 10 december based on fifth cut off list

DU Admissions 2021: डीयू एनसीवेब में पांचवीं कट ऑफ के आधार पर आज से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, यहां पढ़ें डिटेल्स

Fri, 10 Dec 2021 12:34 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 10 Dec 2021 12:34 AM IST
सार

DU Admissions 2021: डीयू एनसीवेब की पांचवीं कट ऑफ लिस्ट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 10 दिसंबर, 2021 को सुबह 10 बजे से शुरू हो रही हैं। छात्राएं शुक्रवार को सुबह 10 बजे बाद दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। 

विज्ञापन
du ncweb admissions 2021 online application starts today on 10 december based on fifth cut off list
डीयू नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

विस्तार

DU NCWEB Admissions: दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (DU NCWEB) ने बुधवार, 09 दिसंबर को पांचवीं कट ऑफ लिस्ट जारी की थी। डीयू एनसीवेब की पांचवीं कट ऑफ लिस्ट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया आज 10 दिसंबर, 2021 को सुबह 10 बजे से शुरू हो रही हैं। जो छात्राएं डीयू एनसीवेब के स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन करने की इच्छुक हैं, वे आज सुबह 10 बजे से लेकर 11 दिसंबर को रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड यानी डीयू एनसीवेब के कुल 26 शिक्षण केंद्रों में बीए प्रोग्राम और बीकॉम पाठ्यक्रमों में पढ़ाई करने की इच्छुक छात्राओं के पास दाखिले का अवसर है। बीए प्रोग्राम और बीकॉम पाठ्यक्रम के लिए हर सप्ताह शनिवार व रविवार को कक्षाएं आयोजित की जाती है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना महामारी के कारण बोर्ड की तरफ से कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। दाखिले की इच्छुक छात्राएं du.ac.in पर जाकर एनसीवेब में प्रवेश संबंधित शर्तें और नियम देख सकती हैं।  
विज्ञापन

 

50 फीसदी अंक होने पर भी मिल जाएगा प्रवेश

डीयू के एनसीवेब में बीए प्रोग्राम और बीकॉम प्रोग्राम में विभिन्न शिक्षण केंद्रों में 50 फीसदी अंक लाने वाली छात्राओं को भी प्रवेश का अवसर मिल रहा है। अदिति महाविद्यालय में बीकॉम में प्रवेश के लिए जनरल श्रेणी की छात्राओं को 52 फीसदी अंक के तहत प्रवेश मिल जाएगा। वहीं, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में 55 फीसदी अंक पर बीकॉम में प्रवेश मिलेगा। इसके अतिरिक्त, बीए प्रोग्राम में जनरल श्रेणी की छात्राओं को अदिति महाविद्यालय में 55 फीसदी अंक में प्रवेश मिलेगा। विभिन्न शिक्षण केंद्रों में इस तरह की अंक प्रणाली के तहत प्रवेश का मौका छात्राओं को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed