फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Law Admission 2023 Registration starts for BA LLB & BBA LLB at Delhi University

DU Law Admission 2023: कानून में दाखिले के लिए आज से शुरू होंगे पंजीकरण, इस तरह करें अप्लाई

Fri, 29 Sep 2023 11:18 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन. अमर उजाला
एजुकेशन. अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 29 Sep 2023 11:18 AM IST
सार

DU Law Registration 2023: अगर आप CLAT 2023 में उपस्थित हुए थे, तो आप दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए एलएल.बी और बीबीए एलएल.बी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने का प्रोसेस खबर में बताया गया है।

विज्ञापन
DU Law Admission 2023 Registration starts for BA LLB & BBA LLB at Delhi University
DU UG Admission 2022 - फोटो : social media

विस्तार

DU Law Admission 2023: डीयू लॉ एडमिशन 2023 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकरण प्रक्रिया बीए एलएल.बी और बीबीए एलएल.बी कोर्स के लिए शुरू हो चुकी है। अगर आप CLAT 2023 में उपस्थित हुए थे, तो आप दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट law.uod.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूनतम पात्रता मानदंड क्या है? 

अगर आप डीयू लॉ एडमिशन 2023 के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं तो आप किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा (10+2) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होने चाहिए।

बी.ए. एल.एल.बी. (ऑनर्स) और बी.बी.ए. एल.एल.बी. (ऑनर्स) में  पंजीकरण के लिए उम्मीदवार को यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के लिए कुल 45% या अधिक अंक और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए कुल 40% या इससे अधिक अंक प्राप्त होने चाहिए। उम्मीदवारों का CLAT-2023 में उपस्थित होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये अभ्यर्थी नहीं हैं एडमिशन के पात्र

ऐसे अभ्यर्थी जो वर्ष 2023 में बारहवीं कक्षा की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और उन्हें कंपार्टमेंट (पूरक) में रखा गया है, वे वर्ष 2023-24 के लिए एडमिशन के लिए पात्र नहीं होंगे। 

विज्ञापन

डीयू लॉ एडमिशन 2023 के लिए आवेदन कैसे करें? 

  • डीयू लॉ एडमिशन 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करें। 
  • डीयू लॉ की आधिकारिक साइट law.uod.ac.in पर जाएं।
  • अपना पंजीकरण करें और फिर अकाउंट में लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • पेज डाउनलोड करें और भविष्य में जरूरत पड़ने के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

कितना है पंजीकरण शुल्क? 

पंजीकरण शुल्क यूआर/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए ₹1500/- और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए ₹1000/- है। आपको भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed