DU ECA Admission 2025: ईसीए कोटे के छात्रों को रेगुलर राउंड में भी मिलेगा मौका, डीयू ने जारी की ट्रायल तिथियां
DU ECA Admission 2025: डीयू स्नातक दाखिला 2025 के तहत ईसीए कोटे में इस वर्ष कुल 1,375 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए ट्रायल प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू होकर 25 जुलाई 2025 तक चलेगी। ट्रायल और सर्टिफिकेट के संयुक्त अंकों से बनी मेरिट सूची के आधार पर ही ईसीए कोटे से सीट आवंटन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU ECA Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के दूसरे चरण की मंगलवार से शुरुआत हो गई। इस चरण में सामान्य छात्रों के साथ-साथ ईसीए कोटे के छात्र कॉलेज व कोर्स का चयन कर सकते हैं। इस कोटे के छात्रों को सीट आवंटन के रेगुलर राउंड (19 जुलाई से शुरू होने वाले) में सीट आवंटित हो सकती है। यदि उन्हें ईसीए कोटे की सीट आवंटित होती है तो उन्हें रेगुलर राउंड व ईसीए कोटे की सीट में से एक को स्वीकार करना होगा।
1375 सीटों पर दाखिले के लिए ट्रायल तिथियां घोषित
डीयू ने ईसीए की 14 श्रेणियों के तहत 1375 सीटों पर दाखिले के लिए ट्रायल तिथियों व स्थान (कॉलेज) की घोषणा भी कर दी है। ट्रायल 18 जुलाई से शुरू होंगे जो कि 25 जुलाई तक चलेंगे। इनके लिए दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से अलग ही चलेगी। इन दोनों कोटे में दाखिले ट्रायल के अंको, सर्टिफिकेट के अंको, व सीयूईटी स्कोर के आधार पर बनी मेरिट से होंगे। सीट पाने के लिए छात्रों को ट्रायल देना भी अनिवार्य है।
ट्रायल के लिए छात्रों को पंजीकरण के समय अपलोड किए गए अपने सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रति के साथ-साथ सीयूईटी स्कोर कार्ड को भी लाना होगा। प्रशासन ने बाहरी राज्यों से आने वाले छात्रों को सलाह दी है कि अपने ठहरने के स्थान की योजना ट्रायल की तिथियों के अनुसार ही बनाएं। मालूम हो कि ईसीए की 14 कैटेगिरी क्रिऐटिव राइटिंग, डांस, डिबेट, एनएसएस, एनसीसी, डिजिटल मीडिया, फाइन आट्र्स, म्यूजिक(वोकल), म्यूजिक(इंस्ट्रूमेंटल इंडियन), म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल पश्चिमी), थिटेयर, क्विज, योग, धर्मशास्त्र (डिवनिटी) हैं। इसमें से दो कैटेगिरी एनएसएस और एनसीसी में ट्रायल नहीं होंगे बल्कि इनके केवल सर्टिफिकेट के आधार पर ही अंक मिलेंगे।
ट्रायल-सर्टिफिकेट के 75 अंकों में से 30 अंक लाना जरूरी
डीयू में ईसीए कोटे से दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) 2025 के स्कोर, छात्रों के सर्टिफिकेट और ट्रॉयल के अंकोंं को देखा जाएगा। ईसीए के लिए इसमें 25 फीसदी वेटेज सीयूईटी व 75 फीसदी सर्टिफिकेट व ट्रायल की होगी। इनमें 60 फीसदी वेटेज ट्रायल व 15 फीसदी सर्टिफिकेट की है। ट्रायल और सर्टिफिकेट के 75 अंकों में से छात्र को कम से कम 30 अंक लाना जरूरी है। यदि 30 अंक नहीं होंगे तो ईसीए कोटे से सीट नहीं मिलेगी। एनसीसी और एनएसएस में केवल प्रमाणपत्रोंं के 75 फीसदी अंकों को और 25 फीसदी सीयूईटी स्कोर को देखा जाएगा।
कमेंट
कमेंट X