{"_id":"63576bb8aa91147add3d4523","slug":"du-colleges-54-000-secure-admission-last-date-to-pay-fees-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DU Admission 2022: डीयू कॉलेजों में 54,000 से अधिक छात्रों ने लिया प्रवेश, फीस जमा करने की आज अंतिम तिथि","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU Admission 2022: डीयू कॉलेजों में 54,000 से अधिक छात्रों ने लिया प्रवेश, फीस जमा करने की आज अंतिम तिथि
Tue, 25 Oct 2022 10:23 AM IST
सौरभ पांडे
DU Admission 2022: डीयू कॉलेजों में 54,000 से अधिक छात्रों ने लिया प्रवेश, फीस जमा करने की आज अंतिम तिथि
DU Admission 2022: डीयू कॉलेजों में 54,000 से अधिक छात्रों ने लिया प्रवेश, फीस जमा करने की आज अंतिम तिथि
Published by: सौरभ पांडे
Updated Tue, 25 Oct 2022 10:23 AM IST
सार
DU Admission 2022: डीयू कॉलेजों में 54,000 से अधिक छात्रों ने प्रवेश ले लिया है। वहीं फीस जमा करने की आज अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
DU UG Admission 2022
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम को स्वीकार करने वाले 72,800 छात्रों में से, 54,000 से अधिक छात्रों ने सोमवार शाम तक फीस का भुगतान करके अपना प्रवेश सील कर दिया है। सीट आवंटन के पहले दौर के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है।
बता दें कि 80,164 में से 72,800 से अधिक उम्मीदवारों ने विश्वविद्यालय के सीट आवंटन के पहले दौर में डीयू कॉलेज और उन्हें आवंटित पाठ्यक्रम स्वीकार कर लिया है। सोमवार शाम तक 54,162 उम्मीदवारों ने आवेदनों को मंजूरी मिलने के बाद फीस का भुगतान कर दिया था।
DU Admission 2022: फीस भुगतान का आज आखिरी दिन
इससे पहले डीयू प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर थी। उम्मीदवारों के अनुरोध पर और दिवाली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए फीस के भुगतान की अंतिम तिथि को 25 अक्तूबर, मंगलवार दोपहर दो बजे तक बढ़ा दिया गया है।विश्वविद्यालय ने कहा है कि जो उम्मीदवार मंगलवार तक प्रवेश शुल्क का भुगतान करने में विफल रहते हैं, वे बाद के किसी भी सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) दौर में भाग नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
DU Admission 2022: CUET के अंकों से मिलेगा प्रवेश
दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि खाली सीटों को बुधवार को प्रदर्शित किया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय में, 67 कॉलेजों, विभागों और केंद्रों में 79 स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश पहली बार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के अंकों के माध्यम से किया जा रहा है। पिछले साल तक, प्रवेश कक्षा 12 के अंकों के आधार पर मेरिट सूची के माध्यम से किया जाता था, जिसमें कट-ऑफ आसमान छूती थी। विश्वविद्यालय हर साल सात कट-ऑफ सूचियों की घोषणा करता था।
DU Admission 2022: दो नवंबर से शुरू होंगी कक्षाएं
डीयू सीएसएएस राउंड 1 सीट आवंटन में अब तक 80,164 में से 72,800 से अधिक उम्मीदवारों ने कॉलेज और उन्हें आवंटित पाठ्यक्रम स्वीकार कर लिया है। डीयू की दूसरी मेरिट लिस्ट 30 अक्तूबर 2022 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 31 अक्तूबर से 1 नवंबर, 2022 तक अपनी आवंटित सीटों को स्वीकार कर सकेंगे। डीयू सीएसएएस राउंड -3 के दौरान 5 नवंबर से 7 नवंबर तक यूजी कार्यक्रमों के लिए मिड-एंट्री विंडो भी खोलेगा। शैक्षणिक वर्ष 2022-23 की कक्षाएं 2 नवंबर, 2022 से शुरू होंगी।

कमेंट
कमेंट X