फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU announced a Financial Support Scheme for EWS students apply on shortest.link/dufss to know details

DU FSS: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शुरू की वित्तीय सहायता योजना, इन छात्रों को मिलेगा लाभ

Wed, 23 Nov 2022 11:47 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 23 Nov 2022 11:47 AM IST
सार

DU FSS: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने अपने स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों में नामांकित आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) छात्रों के लिए वित्तीय सहायता योजना (FSS) शुरू की है।

विज्ञापन
DU announced a Financial Support Scheme for EWS students apply on shortest.link/dufss to know details
DU - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

DU FSS: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने अपने स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों में नामांकित आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) छात्रों के लिए वित्तीय सहायता योजना (FSS) शुरू की है। इसकी घोषणा डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) के कार्यालय ने की है। छात्र डीयू एफएसएस आवेदन फॉर्म को विश्वविद्यालय के वेब पोर्टल shortest.link/dufss से डाउनलोड कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 12 दिसंबर, 2022 तक अपने संबंधित विभागों, संस्थानों या केंद्रों पर आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट - du.ac.in पर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

DU FSS: इन छात्रों को मिलेगा योजना का लाभ

उन छात्रों पर शुल्क माफी योजना लागू होती है जिन्होंने डीयू के पूर्णकालिक पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है। जिन उम्मीदवारों की पारिवारिक वार्षिक आय 4 लाख रुपये से कम है, उन्हें शुल्क में 100 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, जबकि जिन छात्रों की पारिवारिक आय चार लाख रुपये से आठ लाख रुपये के बीच है, उन्हें योजना के तहत 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। पिछले परीक्षा पत्रों के ईआर/बकाया वाले उम्मीदवार स्कीम के लिए पात्र नहीं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

DU FSS: इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • मानक प्रारूप में पिछले वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक पारिवारिक आय प्रमाण पत्र।
  • माता-पिता के आईटीआर की प्रति यदि जहां भी लागू हो।
  • पिछली परीक्षा उत्तीर्ण की मार्कशीट की प्रतियां।
  • डिग्री/स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में वास्तविक छात्र प्रमाण पत्र की प्रति।
  • अलग-अलग मदों में अलग-अलग राशि का उल्लेख करते हुए शुल्क रसीद की प्रति।
  • छात्र का नाम, खाता संख्या, IFSC कोड और उचित स्थान पर चिपकाई गई तस्वीर दिखाते हुए बैंक पास बुक की प्रति।
विज्ञापन

DU FSS: ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले डीयू की आधिकारिक वेबसाइट - du.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर के लिंक पर क्लिक करें।
  • वित्तीय सहायता योजना के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करें और आवश्यक सभी विवरण दर्ज करें।
  • अपने संबंधित कॉलेजों के साथ आवेदन जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट रख लें।

DU FSS: इन छात्रों को नहीं मिलेगा लाभ

डीयू एफएसएस 2022 योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर, 2022 है। अंतिम दिन उम्मीदवारों के पास अपना आवेदन जमा करने के लिए शाम 4 बजे तक का समय होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय वित्तीय सहायता योजना डीयू में सभी छात्रों के लिए उपलब्ध है। नोटिस के अनुसार, जिन छात्रों के पास ईआर या पिछली परीक्षाओं का कोई अन्य बकाया है, उन्हें एफएसएस योजना के लिए आवेदन करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed