फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Admissions 2022 Delhi University Released PG Schedule First Merit List Today at du.ac.in Check Here

DU PG Admission: डीयू स्नातकोत्तर प्रवेश की पहली सूची जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 30 Nov 2022 01:00 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 30 Nov 2022 01:00 PM IST
सार

DU PG admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रवेश 2022 (DU PG admission 2022) के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। 

विज्ञापन
DU Admissions 2022 Delhi University Released PG Schedule First Merit List Today at du.ac.in Check Here
DU - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

DU PG admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रवेश 2022 (DU PG admission 2022) के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। डीयू ने इसके पहले शेड्यूल जारी किया था।  DU PG प्रवेश 2022 शेड्यूल के अनुसार, पहली प्रवेश सूची आधिकारिक वेबसाइट - du.ac.in और entry.uod.ac.in पर उपलब्ध है।  जो उम्मीदवार पीजी, पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे 01 दिसंबर 2022 से du.ac.in पर पहले राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब तक, डीयू पीजी पहली प्रवेश सूची एमए फ्रेंच, एमए भूगोल, एमए जर्मन, एमए हिस्पैनिक, एमए इटालियन, एमए लाइफ लॉन्ग लर्निंग एंड एक्सटेंशन और एमए भाषाविज्ञान के लिए जारी की गई है।  बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने DUET 2022 का रिजल्ट 22 नवंबर 2022 को जारी किया था। दिल्ली विश्वविद्यालय ने DUET 2022 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए DUET PG प्रवेश 2022 शेड्यूल जारी किया है। DUET 2022 PG पहली आवंटन सूची केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन




 

दिल्ली विश्वविद्यालय में अभी भी डीयू पीजी प्रवेश सूची जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। शेष M.A, M.Sc, पत्रकारिता में परास्नातक, M.Com, MCA, आदि की सूची भी जारी होने की उम्मीद है।  एमएससी कोर्सेज के लिए एम.एससी बायोकैमिस्ट्री, एम.एससी बायोफिजिक्स, एम.एससी माइक्रोबायोलॉजी, एम.एससी ह्यूमन डेवलपमेंट एंड चाइल्डहुड स्टडीज और एम.एससी रिसोर्स मैनेजमेंट एंड डिजाइन एप्लीकेशन के लिए पहली प्रवेश सूची जारी होने वाली है। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, उनके पास अब 01 दिसंबर, 2022 सुबह 10 बजे से 03 दिसंबर, 2022 शाम 05 बजे तक अपनी सीट स्वीकार करने और अपना प्रवेश सुरक्षित करने का समय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

DU PG First admission list 2022 ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - du.ac.in और entry.uod.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, पीजी प्रवेश के लिए टैब पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, प्रवेश सूची के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने पाठ्यक्रम का चयन करें और उसके आगे दिए गए पीडीएफ को खोलें।
  • अपना नाम और रोल नंबर खोजें और भविष्य के संदर्भों के लिए इसे डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed