{"_id":"6190f593dc09417923675ebc","slug":"du-admissions-2021-delhi-university-releases-special-cutoff-list-for-admission-in-graduation-courses-know-how-to-apply","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admissions 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक में प्रवेश के लिए विशेष कटऑफ सूची जारी की, आज अंतिम मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU Admissions 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक में प्रवेश के लिए विशेष कटऑफ सूची जारी की, आज अंतिम मौका
Mon, 15 Nov 2021 03:59 AM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 15 Nov 2021 03:59 AM IST
सार
DU Admissions 2021: जो भी उम्मीदवार इस कट ऑफ सूची के आधार पर विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक के पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेना चाहते हैं, वह 14 नवंबर और 15 नवंबर 2021 रात 11.59 बजे तक विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
DU Admissions 2021
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा अपने अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में स्नातक के पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए विशेष कट ऑफ सूची जारी कर दी गई है। यह कट ऑफ सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uod.ac.in पर जाकर इस कटऑफ लिस्ट को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आज अंतिम मौका है।
विज्ञापन
जो भी उम्मीदवार इस कट ऑफ सूची के आधार पर विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक के पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेना चाहते हैं, वह 14 नवंबर और 15 नवंबर 2021 रात 11.59 बजे तक विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार जो किसी कारणवश अब तक एडमिशन नहीं ले पाए या अपना एडमिशन कैंसिल करा लिया या फिर इससे पहले जारी हुए पांच कटऑफ के तहत एडमिशन में भाग नहीं ले पाएं, वह इस विशेष कटऑफ सूची के तहत होने वाली एडमिशन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए पांच कट ऑफ सूची के तहत किसी पाठ्यक्रम में एडमिशन ले लिया है, वह इस विशेष कट ऑफ सूची के तहत होने वाली एडमिशन प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें 19 नवंबर 2021 शाम 5 बजे तक संबंधित पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी विशेष कटऑफ के लिए गार्गी कॉलेज ने 96.25 फीसदी और बीकॉम के लिए 97 फीसदी कट ऑफ रखा है। किरोड़ीमल कॉलेज में हिंदी (एच) के पाठ्यक्रम में 90 फीसद का आधार रखा गया है। लेडी श्री राम कॉलेज में अंग्रेजी के पाठ्यक्रम में 96.50 फीसद आधार रखा गया है। वहीं हंसराज और हिंदू कॉलेज ने सामान्य वर्ग के लिए सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश बंद कर दिया है।
अगर विशेष कट ऑफ सूची के तहत दो उम्मीदवारों के बीच टाई की स्थिति आएगी तो एडमिशन देने के लिए नीचे दिए गए तरीके का उपयोग किया जाएगा।
1. उम्मीदवार जिसके पास परीक्षा में ज्यादा अंक हैं, उसे एडमिशन में प्राथमिकता दी जाएगी।
2. उम्मीदवार जिसकी जन्मतिथि दसवीं के सर्टिफिकेट में पहले है, उसे एडमिशन में प्राथमिकता दी जाएगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विशेष कट ऑफ सूची को कैसे डाउनलोड करें?
विशेष कट ऑफ सूची के जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के विशेष कट ऑफ सूची को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uod.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर आने के बाद स्नातक पाठ्यक्रम के लिए दिए गए एडमिशन 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. डीयू स्पेशल ड्राइव कट ऑफ 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
4. आपके सामने की स्क्रीन पर पाठ्यक्रमों के अनुसार कट ऑफ सूची आ जाएगी।
5. कट ऑफ सूची को चेक कर के डाउनलोड कर लें।
6. आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के तहत लगभग 70,000 खाली होती हैं। डेटा के अनुसार अब तक 60 हजार से अधिक सीटों पर एडमिशन पूरे किए जा चुके हैं। कॉलेजों द्वारा योग्यता और पाठ्यक्रमों में सीट की उपलब्धता के अनुसार एडमिशन दिया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय ने 9 नवंबर को बताया था कि स्नातक के पाठ्यक्रमों की कक्षाएं 22 नवंबर 2021 से शुरू की जाएंगी।
कमेंट
कमेंट X