फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Admissions 2021 admissions are going on in delhi university school of open learning, many students applying with 90-100% marks in Class 12

DU Admissions 2021: स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में प्रवेश की प्रक्रिया जारी, 90 से 100 प्रतिशत अंक वाले छात्र भी कर रहे आवेदन 

Sun, 28 Nov 2021 09:47 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 28 Nov 2021 09:47 PM IST
सार

DU Admissions 2021: स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 22 अक्तूबर 2021 से शुरू की गई थी। डीयू स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार अब तक 65 हजार छात्रों ने अब तक आवेदन शुल्क जमा कर के अपना प्रवेश कंफर्म करा चुके हैं।

विज्ञापन
DU Admissions 2021 admissions are going on in delhi university school of open learning, many students applying with 90-100% marks in Class 12
DU Admissions 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में प्रवेश के लिए प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इस में प्रवेश के लिए लगभग 2500 ऐसे छात्रों ने आवेदन किया है, जिन्हें सीबीएसई की बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए हैं।  इनमें से बीकॉम के पाठ्यक्रम में आवेदन करने वाले 429 छात्रों के अंक 95 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक के बीच है। 
विज्ञापन


स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 22 अक्तूबर 2021 से शुरू की गई थी। डीयू स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार अब तक 65 हजार छात्रों ने अब तक आवेदन शुल्क जमा कर के अपना प्रवेश कंफर्म करा चुके हैं। इस साल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में प्रवेश के लिए अब तक 1.3 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। इनमें से ज्यादातर छात्रों नें बारहवीं की परीक्षा में 65 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए हैं, वहीं कई छात्रों ने 60 प्रतिशत से भी कम अंक प्राप्त किए हैं।  
विज्ञापन


उम्मीदवार ध्यान रखें कि स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में प्रवेश के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2021 तक है। डेटा के अनुसार बीए ऑनर्स अंग्रेजी के पाठ्यक्रम में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले 142 छात्रों ने आवेदन किया है। राजनीतिक विज्ञान के लिए 305, बीए के लिए 618, बीकॉम के लिए 567 और बीकॉम ऑनर्स के लिए 954 छात्रों ने आवेदन किया है, जिनके 90 प्रतिशत से अधिक अंक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने बारहवीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं और बीए ऑनर्स अंग्रेजी के लिए आवेदन किया है। 41 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स के लिए आवेदन किया है। 56 ने बीए के लिए, 135 ने बीकॉम के लिए और 178 छात्रों ने बीकॉम ऑनर्स के लिए आवेदन किया है।  


स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर उमाशकर गुप्ता ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में सामान्य कॉलेजों की ही तरह च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम की भी व्यवस्था दी गई है। इसके अनुसार छात्रों को ओपन लर्निंग से रेगुलर कॉलेज और रेगुलर कॉलेज से ओपन लर्निंग में आने की अनुमति है। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के द्वारा इस साल एक ऑनलाइन चैटबोट की  भी शुरुआत की गई है। यह छात्रों की समस्या सुलझाने में उनकी मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed