फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Admission 3rd cut off 2019: possible to enroll in many colleges

DU Admission 3rd cut off 2019: बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स में अब भी कई कॉलेजों में दाखिले संभव

Tue, 09 Jul 2019 10:52 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 09 Jul 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
DU Admission 3rd cut off 2019: possible to enroll in many colleges
दिल्ली विश्वविद्यालय की दूसरी कटऑफ में ही लगभग 44 हजार सीटें भरने के बाद अब सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले के अवसर सीमित हो गए हैं। हालांकि अन्य श्रेणियों के दाखिले की संभावना है। डीयू की तीसरी कटऑफ में सामान्य श्रेणी के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में 0.25 से लेकर 02 फीसदी तक की गिरावट की गई है। कई नामी कॉलेजों में अब भी सामान्य के लिए बीकॉम ऑनर्स व ईको ऑनर्स में दाखिले की गुंजाइश है। इस कटऑफ के आधार पर 9 से 11 जुलाई तक दाखिले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


तीसरी कटऑफ देखें तो नामी कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के लिए कुछ कोर्सेज में ही दाखिले का मौका है। खासकर कैंपस कॉलेजों से लेकर आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में कॉमर्स में दाखिले का विकल्प बचा है। हालांकि दोनों ही कोर्सेज में कॉलेजों ने कुछ खास गिरावट नहीं की है। डीयू के नामी एसआरसीसी में सामान्य श्रेणी के लिए केवल बीकॉम ऑनर्स में ही दाखिला हो सकता है। कॉलेज ने 0.25 फीसदी की कमी करके कटऑफ 97.75 फीसदी निकाली है। इस पाठ्यक्रम में ईडब्लयूएस के दाखिले बंद हो गए हैं। ओबीसी की कटऑफ 95.375 फीसदी, एससी की 92.25, एसटी की 86.75, पीडब्लयूडी की 88.50 और कश्मीरी विस्थापितों के लिए 87.75 फीसदी रखी गई है।
विज्ञापन


रामजस कॉलेज
यहां ईको ऑनर्स में 97.5, अंग्रेजी ऑनर्स में 96, हिंदी ऑनर्स में 88.25, इतिहास ऑनर्स में 96.25, बीकॉम में 97, बीकॉम ऑनर्स में 96.75, बीएससी ऑनर्स सांख्यिकी में 96.25 फीसदी, बीएससी ऑनर्स बॉटनी में 92.33, बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री में 95, बीएससी मैथमेटिक्स में 96, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स में 96, बीएससी लाइफ साइंस में 91 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किरोड़ीमल कॉलेज
यहां अंग्रेजी ऑनर्स में 96, ईको ऑनर्स में 97.5, बीकॉम ऑनर्स में 97.75 से 97 फीसदी तक, बीकॉम में 97, बीएससी एप्लॉयड साइंस में 92.66, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स में 96 फीसदी, केमिस्ट्री ऑनर्स में 95.33, बॉटनी ऑनर्स में 93.66, जूलॉजी ऑनर्स में 95.33 व बीएससी ऑनर्स मैथमेटिक्स में 96.25 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।

हंसराज कॉलेज
यहां ईको ऑनर्स में 97.75 फीसदी, बीकॉम ऑनर्स में 97.25, बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस में 96.75, बीएससी ऑनर्स इलेक्ट्रॉनिक्स में 95, बीएससी ऑनर्स जियोलॉजी में 94.66, बीएससी ऑनर्स जूलॉजी में 95.33 व बीएससी लाइफ साइंस में 94.66 फीसदी पर दाखिला हो सकता है।


हिंदू कॉलेज
यहां सामान्य श्रेणी के लिए लगभग सभी कोर्सेज में दाखिले बंद हो गए हैं। हालांकि, ईको ऑनर्स में 98 फीसदी व सोशियोलॉजी ऑनर्स में 97 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। इसी तरह, आईपी कॉलेज में ईको में 96.50 फीसदी पर दाखिले खुले हैैं। मिरांडा में ईको ऑनर्स में 97.75 फीसदी, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में ईको ऑनर्स में 97 फीसदी, बीकॉम में 95.75 व बीकॉम ऑनर्स में 96.50 पर दाखिला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed