DU Admission 2024: बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी के लिए खुली पंजीकरण विंडो, कैसे करें आवेदन, यहां पढ़ें
DU Admission 2024: डीयू लॉ एडमिशन 2024 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटपर जाकर अपने आवेदन पत्र जमा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU Admission 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने पांच वर्षीय बीए, एलएलबी, बीबीए एलएलबी में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, admission.uod.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र जमा सकते हैं।
आपको बता दें कि डीयू बीए एलएलबी या डीयू बीबीए एलएलबी 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपने आवेदन जमा कर दें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, डीयू एलएलबी पंजीकरण 2024 फॉर्म जमा हो जाने के बाद, उम्मीदवारों को अपना नाम, माता-पिता का नाम, श्रेणी, लिंग बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार फोर्म को भरने के बाद, जमा करने से पहले एक बार चेक कर लें।
DU Admission 2024: आवेदन शुल्क
अपने आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवार को पंजीकरण शुल्क यूआर/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 1500 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। आपको भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा।
DU Admission 2024: शैक्षणिक योग्यता
डीयू लॉ एडमिशन 2024 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा (10+2) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होने चाहिए।
बी.ए. एल.एल.बी. (ऑनर्स) और बी.बी.ए. एल.एल.बी. (ऑनर्स) में पंजीकरण के लिए उम्मीदवार को यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के लिए कुल 45% या अधिक अंक और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए कुल 40% या इससे अधिक अंक प्राप्त होने चाहिए। उम्मीदवारों का CLAT-2023 में उपस्थित होना जरूरी है।
DU Admission 2024: आवश्यक दस्तावेज
- कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- कक्षा 12 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- CLAT 2024 एडमिट कार्ड।
- CLAT 2024 स्कोरकार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
DU Admission 2024: कैसे करें आवादन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइट law.uod.ac.in पर जाएं।
- पंजीकरण करें और फिर लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
- पेज डाउनलोड करें और एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X