फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Admission 2021 special drive cutoff crosses 98 percent

डीयू दाखिला 2021 : 98 फीसदी के पार पहुंची स्पेशल ड्राइव कटऑफ, अधिकतर कॉलेजों में सबको मौका

Sun, 14 Nov 2021 07:15 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 14 Nov 2021 07:15 AM IST
सार

डीयू स्नातक की पांचवी कटऑफ तक कुल 253772 आवेदन हो चुके हैं और 74677 छात्र दाखिले के लिए अपनी फीस जमा कर चुके हैं।

विज्ञापन
DU Admission 2021 special drive cutoff crosses 98 percent
du admission 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पांचवीं कटऑफ जारी की है। साथ ही एक स्पेशल कटऑफ भी जारी की है। स्पेशल ड्राइव की कटऑफ 98 फीसदी के पार पहुंची है। 

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को 14 नवम्बर को सुबह दस बजे से 15 नवम्बर को रात 12 बजे से पहले तक दाखिले के लिए मौका मिलेगा। वहीं स्पेशल ड्राइव कटऑफ में बीए ऑनर्स इतिहास में मिरांडा हाउस के सामान्य वर्ग की सबसे ऊंची कलऑफ 87.50 फीसदी गई है। रामजस कॉलेज में बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र में सामान्य वर्ग की कटऑफ 98.15 फीसदी है। ओबीसी को छोडकर यहां सभी को दाखिले का मौका मिला है। 
विज्ञापन


सामान्य वर्ग को कॉलेज ऑफ वोकेशन स्टडीज में बीए ऑनर्स अंग्रेजी में 94.50 प्रतिशत, दिल्ली कॉलेज ऑफ कॉमर्स में 91 फीसदी, लेडी श्रीराम कॉलेज में 96.50 फीसदी पर दाखिले का मौका है। इंद्रप्रस्थ और रामजस कलेज में बीए ऑनर्स अंग्रेजी में सभी वर्गों के पास दाखिले का मौका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य वर्ग के लिए इंद्रप्रस्थ की कटऑफ 96.50 फीसदी और रामजस की कटऑफ 96.75 फीसदी पहुंची है। दौलतराम कॉलेज में बीए ऑनर्स इतिहास में सभी वर्ग के छात्रों का दाखिला होगा। सामान्य वर्ग को 95 फीसदी पर दाखिले का मौका मिलेगा। 

सामान्य वर्ग के लिए प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज में बीए ऑनर्स अंग्रेजी में 96.50 फीसदी और बीए ऑनर्स जर्नलिज्म में 97.50 फीसदी पर दाखिले होंगे। सामान्य और दिव्यांगों को छोड़कर बाकी सभी वर्ग के लिए श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बीकॉम ऑनर्स में दाखिला मिलेगा। ओबीसी का 94.50 फीसदी, एससी का 93 फीसदी, एसटी का 89 फीसदी, ईडब्ल्यूएस का 95 फीसदी और कश्मीरी शरणार्थी का 89 फीसदी पर दाखिला होगा। 

दौलतराम कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स में 95 फीसदी पर सामान्य वर्ग का दाखिला होगा। दिल्ली कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स में सभी वर्गों को दाखिला मिलेगा। सामान्य वर्ग को बीकॉम में 98.50 फीसदी और बीकॉम ऑनर्स में 92 फीसदी पर दाखिला मिलेगा।

दौलत राम कॉलेज में सामान्य वर्ग को बीएससी ऑनर्स गणित में 92 फीसदी, बीएससी ऑनर्स भौतिक विज्ञान में 89 फीसदी और बीएससी प्रोग्राम लाइफ साइंस में 90 फीसदी पर दाखिला होगा। हंसराज कॉलेज में बीएससी ऑनर्स इलैक्ट्रॉनिक्स में सभी वर्गों का दाखिला होगा। सामान्य का 94 फीसदी पर दाखिला होगा। 


किरोडीमल कॉलेज में बीएससी ऑनर्स भौतिक विज्ञान में सभी वर्गों का दाखिला होगा। सामान्य वर्ग को 96 फीसदी पर और ओबीसी को 94 फीसदी पर दाखिला होगा। मिरांडा में बीएससी ऑनर्स बॉटनी में सभी वर्गों का दाखिला होगा। ओबीसी 94 फीसदी, एससी 92 फीसदी, एसटी 90 फीसदी, दिव्यांग 85 फीसदी, ईडब्ल्यूएस 90 फीसदी पर दाखिला होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed