DU Admission 2019: ऐसे स्टूडेंट्स को फुल स्कॉलरशिप दे सकता है दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी, एमफिल और पीएचडी में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथियां घोषित कर दी हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है।
इस नोटिफिकेशन में स्कॉलरशिप की बात भी कही गई है। इसके अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय स्टूडेंट्स को फुल, हाफ स्कॉलरशिप देने पर विचार कर रहा है। आगे पढ़ें किन स्टूडेंट्स को मिल सकती है स्कॉलरशिप...
नोटिफिकेशन के अनुसार, फुल स्कॉलरशिप ऐसे स्टूडेंट्स को मिलेगी जिनके माता-पिता (दोनों अभिभावक) का देहांत हो चुका है या दोनों बेरोजगार हैं। वहीं, वैसे स्टूडेंट्स की आधी फीस माफ कर दी जाएगी, जिनके परिवार के कमाने वाले सदस्य की मृत्यू हो चुकी है।
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार देशभर के लाखों बच्चे कई दिनों से कर रहे थे। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, यूजी कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया इस बार बीते कई वर्षों के मुकाबले सबसे देर से शुरू हो रही है। जबकि सीबीएसई ने इस साल पिछले वर्षों की तुलना में काफी पहले नतीजे घोषित कर दिए थे।
DU में एडमिशन की जरूरी तिथियां और हेल्प डेस्क की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
DU में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
स्कॉलरशिप के संबंध में डीयू का नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X