DU Admission 2019: रजिस्ट्रेशन शुरू, लेकिन पहले पढ़ लें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए यूजी कोर्सेज में प्रवेश की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। रजिस्ट्रेशन के लिंक गुरुवार रात करीब 8 बजे सक्रिय कर दिए गए हैं। लेकिन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने में अभ्यर्थियों को दिक्क्त आ रही है। रजिस्ट्रेशन को लेकर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और पैरेंट्स DU की वेबसाइट पर जा रहे हैं, जिस कारण इस पर दबाव बढ़ रहा है। लेकिन DU प्रशासन लगातार तकनीकि दिक्कतें दूर करने में लगा है। हालांकि बीच-बीच में पोर्टल खुलने में परेशानी आ ही रही है। इसलिए स्टूडेंट्स लगातार अपडेट लेते रहें। साथ ही जरूरी दस्तावेज पहले से ही तैयार रखें।
रजिस्ट्रेशन के समय डीयू द्वारा बताए गए दस्तावेज अपलोड करने जरूरी हैं। इसके बिना आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। वो कौन से दस्तावेज हैं, आगे देखें...
रजिस्ट्रेशन के लिए ये दस्तावेज रखें तैयार
- आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो (10-50 केबी साइज और jpg/jpeg/png फॉर्मेट में)
- आवेदक के हस्ताक्षर की स्कैन्ड कॉपी (10-50 केबी साइज और jpg/jpeg/png फॉर्मेट में)
- 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट/मार्कशीट (100-500 केबी साइज और jpg/jpeg/png फॉर्मेट में)। यह सेल्फ अटेस्टेड होने चाहिए।
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट। अगर बोर्ड ने मार्कशीट जारी नहीं की है, तो बोर्ड की वेबसाइट से डाउलोड की गई मार्कशीट की कॉपी अपलो़ड करनी है (100-500 केबी साइज और jpg/jpeg/png फॉर्मेट में)। यह सेल्फ अटेस्टेड होनी चाहिए।
- आवेदक के नाम पर संबद्ध अधिकारी द्वारा जारी SC/ST/PwD/CW/KM सर्टिफिकेट (100-500 केबी साइज और jpg/jpeg/png फॉर्मेट में)
- आवेदक के नाम पर 31 मार्च 2019 को या इससे पहले जारी ओबीसी (NCL) सर्टिफिकेट। (100-500 केबी साइज और jpg/jpeg/png फॉर्मेट में)
- 31 मार्च 2019 को या इससे पहले एसडीएम द्वारा प्रमाणित EWS सर्टिफिकेट। (100-500 केबी साइज और jpg/jpeg/png फॉर्मेट में)
- अगर स्पोर्ट्स या ECA कोटा के तहत आवेदन कर रहे हैं, तो इनके सर्टिफिकेट्स की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी (100-500 केबी साइज और jpg/jpeg/png फॉर्मेट में)
डीयू ने यूजी एडमिशन के लिए इनफॉर्मेशन बुलेटिन भी जारी कर दिया है। इसे देखने के लिए यहां क्लिक करें।
दस्तावेजों से संबंधित आधिकारिक सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
डीयू की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
एडमिशन और रजिस्ट्रेशन की तिथियों और हेल्प डेस्क से संबंधित जानकारी लेने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X