UG Admission 2019: DU में लेना चाहते हैं दाखिला, सामने आई अहम तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UG Admission 2019: दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया 30 मई 2019 से शुरू हो सकती है। सूत्रों द्वारा सोमवार, 28 मई 2019 को यह जानकारी दी गई। बताया गया कि सोमवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। 30 मई से डीयू में UG कोर्सेज में दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शुरू होने के बाद यह प्रक्रिया अगले 15 दिनों तक चलेगी। पंजीकरण की प्रक्रिया खत्म होने के करीब एक सप्ताह बाद विश्वविद्यालय (DU) कट-ऑफ की घोषणा करेगा।
पोर्टल पर होंगी ये जानकारियां
- DU के एडमिशन पोर्टल पर अभ्यर्थी देख पाएंगे कि किस कॉलेज में किस कोर्स में कितनी सीटें हैं।
- उन सीटों के लिए कितने अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं और कितनी जल्दी सीटें भरती जा रही हैं।
अधिकारियों ने बताया कि डीयू में यह अब तक सबसे देरी से शुरू हो रही दाखिले की प्रक्रिया है। 2018 में डीयू में UG के लिए दाखिले की प्रक्रिया 15 मई को शुरू हो गई थी। जबकि सीबीएसई ने मई अंतिम सप्ताह में 12वीं के नतीजे घोषित किए थे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन को एक पत्र लिखकर दाखिले की प्रक्रिया में हो रही देरी का कारण पूछा है। साथ ही जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरू कराने की अपील भी की है।
वहीं, इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा डीयू की प्रवेश परीक्षाएं कराने की बात हो रही है।
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X