फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   du admission 2019: new schedule out for pg courses know about cut off

डीयू में इन पाठ्यक्रमों के दाखिले का नया शेड्यूल जारी, कट-ऑफ की जानकारी भी है यहां

Mon, 22 Jul 2019 11:26 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Mon, 22 Jul 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
du admission 2019: new schedule out for pg courses know about cut off

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नया शेड्यूल जारी हो गया है। इससे पहले जारी किये गए शेड्यूल को तैयारी पूरी नहीं होने की वजह से डीयू प्रशासन ने वापस ले लिया था। नए शेड्यूल के तहत 24 जुलाई को दाखिले की पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होगी। इस सत्र के लिए चार कट ऑफ जारी करने का प्रावधान तय किया गया है।

विज्ञापन


डीयू प्रशासन के अनुसार पहली कट ऑफ के बाद 24, 25 और 26 जुलाई को दस्तावेजों का सत्यापन और दाखिले की मंजूरी की प्रक्रिया चलेगी। पहली कट ऑफ के तहत इन्हीं तीन दिनों में छात्रों को दाखिला लेना होगा। 29 जुलाई को पीजी दाखिले की दूसरी कट ऑफ जारी होगी। 29, 30 और 31 जुलाई को दस्तावेजों के सत्यापन और दाखिले की मंजूरी की प्रक्रिया चलेगी। दाखिले की मंजूरी मिलने के बाद छात्र कट ऑफ लिस्ट के तहत पाठ्यक्रमों में दाखिला करवा सकेंगे। तीसरी कट ऑफ लिस्ट तीन अगस्त को जारी होगी। इसके दाखिले संबंधी प्रक्रिया तीन, पांच और छह अगस्त को चलेगी। 
विज्ञापन


डीयू प्रशासन का कहना है कि तीन कट ऑफ आने के बाद सीटें बचने की स्थिति में चौथी कट ऑफ भी जारी की जाएगी। लेकिन इसके लिए अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। डीयू प्रशासन इसके संबंध में बाद में घोषणा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 10 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया
पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए मॉर्निंग कॉलेजों में दस्तावेजों का सत्यापन और दाखिले की मंजूरी की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। जबकि ईवनिंग कॉलेजों में यह प्रक्रिया शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed